WWE में साशा बैंक्स के फ्यूचर को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

Enter caption

रेसलमेनिया के बाद से साशा बैंंक्स के फ्यूचर को लेकर काफी चर्चाएं चलती रही हैं। डब्लू डब्लू ई (WWE) की कई रिपोर्ट में काफी कुछ कहा गया। हालांकि अभी उन्होंने वापसी कर ली है। लेकिन फिर भी अफवाहों का दौर जारी हैं। Fightful’s Sean Ross Sapp की रिपोर्ट के अनुसार चार बार की रॉ विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स ने कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार,"इस शुक्रवार को साशा बैंक्स ने नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर लिया है। एक बड़ी डील पर उन्होंने साइन किया है। उनकी वापसी का इंतजार किया जा रहा था। और एग्रीमेंट भी अब उनके पास पहुंच गए है।"

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो साल के लिए साशा बैंक्स ने डील साइन की थी। ये फैंस के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि लगातार फैंस के बीच साशा बैंक्स का नाम चल रहा था। उनके फ्यूचर को लेकर काफी खबरें आ रही थी। फिलहाल अब उनकी इन अफवाहों के ऊपर विराम लग जाएगा।

यह भी पढ़े: साशा बैंक्स से तंग आकर सैथ रॉलिंस ने अपना ट्विटर अकाउंट किया बंद

अगस्त 2019 में साशा बैंक्स ने वापसी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने आते ही बैकी लिंच और नटालिया पर हमला किया। साशा बैंक्स ने इसके बाद आकर बेली के साथ जोड़ी बनाई। ये दोनों भी पहले काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं। दोनों इस समय हील का किरदार बहुत ही अच्छे से निभा रही हैं। साशा बैंक्स का मुकाबला इस समय बैकी लिंच के साथ रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए हो रहा है। हैल इन ए सैल में भी इन दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। वहीं बेली का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ हो रहा है। इस समय विमेंस डिवीजन में काफी धमाका हो रहा है। चारों विमेंस सुपरस्टार्स ने काफी कमाल का काम किया है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं