WrestleMania 38 में 2 WWE दिग्गजों की होगी धमाकेदार वापसी, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा?

WrestleMania 38 में फैंस को मिलेगा सरप्राइज
WrestleMania 38 में फैंस को मिलेगा सरप्राइज

WWE सुपरस्टार बेली (Bayley) और असुका (Asuka) काफी लंबे समय से रिंग में नजर नहीं आईं। इंजरी के कारण इन्हें रिंग में ना आए हुए लंबा समय हो गया। पिछले साल जुलाई में असुका को शोल्डर में इंजरी आ गई थी। बेली को भी परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान इंजरी आ गई थी। अब दोनों की वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं। मौजूदा रिपोर्ट में दोनों की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

WWE WrestleMania 38 में बेली की एंट्री होगी?

PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बेली और असुका को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों सुपरस्टार्स की वापसी लगभग कंफर्म हो गई। WWE प्रॉपर स्टोरीलाइन का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार WWE ने WrestleMania 38 में बेली के लिए कोई मैच का प्लान तैयार नहीं किया। बड़ी खबर ये है कि WrestleMania 38 में उनकी सरप्राइज एंट्री जरूर हो सकती है।

कुछ हफ्ते पहले रिया रिप्ली के साथ बेली ने WrestleMania 38 में मैच के संकेत दिए थे। रिया रिप्ली ने भी कहा था कि वो तैयार हैं। बेली और असुकी की वापसी WrestleMania 38 में अब पक्की लग रही हैं। ऐसा हो गया तो फैंस को काफी मजा आएगा। फैंस काफी लंबे समय से इनकी वापसी के इंतजार में लगे हैं। अब देखना होगा कि WWE ने इनके लिए क्या प्लान तैयार किया होगा। बेली कई बार अपनी वापसी को टीज कर चुकी हैं।

असुका की तरफ से भी अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया। WrestleMania 38 में उनकी भी वापसी जरूरी है। इन दोनों के आने से विमेंस डिवीजन और मजबूत हो जाएगा। WWE इन दोनों का वापसी करा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकता है। WrestleMania 38 में लैसनर और रोमन रेंस के बीच भी बड़ा मुकाबला होगा। रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच भी जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। बैकी लिंच का मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ होगा। इन दोनों मैचों में असुका और बेली एंट्री कर बवाल मचा सकती हैं। अब देखना होगा कि इनकी वापसी कब WWE रिंग में होगी। जल्द ही इस बात का पता चल जाएगा।