WWE सुपरस्टार सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) ने होली के मौके पर सभी भारतीयों को खास अंदाज में बधाई दी है और उनका इंडिया में नहीं का दर्द भी छलका। उन्होंने यह भी कहा कि इस मौके पर वो भारत को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। सांगा ने इंस्टाग्राम पर खास वीडियो अपलोड करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। सांगा ने कहा, "नमस्ते, सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आज भारत को काफी ज्यादा मिस कर रहा हूं, क्योंकि पिछले साल जब होली थी तो मैं इंडिया में ही था। मैंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे से होली मनाई थी। इस साल मैं अमेरिका में हूं और यहां होली का इतना प्रभाव नहीं है। हालांकि मैं एक भारतीय हूं और होली जरूर खेलूंगा।मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि अपने दोस्त और परिवार के साथ होली खेलिए। होली का बहुत अच्छे से लुत्फ उठाइए। हैप्पी होली।" View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि इस समय सांगा WWE NXT में काम कर रहे हैं और ग्रेसन वॉलर के साथ नजर आ रहे हैं। WWE रिंग से एक साल तक दूर रहने के बाद इसी साल सौरव गुर्जर ने नए नाम और किरदार के साथ वापसी की। WWE ने उनका नाम अब सांगा कर दिया है और इस बीच उन्होंने सिर्फ एक ही मैच लड़ा है। एलए नाइट के खिलाफ हुए मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बीच वो अपने पार्टनर ग्रेसन वॉलर का अच्छा साथ दे रहे हैं और फैंस को भी यह फैक्शन काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। WWE मेन रोस्टर में जल्द होगा सांगा का डेब्यू?इस समय WWE में भारत के कई सुपरस्टार्स मौजूद हैं। वीर महान और शैंकी जैसे सुपरस्टार्स मेन रोस्टर का हिस्सा हैं। इसके अलावा सांगा और गुरु राज WWE NXT में परफॉर्म कर रहे हैं। सांगा के पास मेन रोस्टर में सफल होने की सभी काबिलियत है। फैंस भी उन्हें जल्द ही मेन रोस्टर में देखना चाहते हैं। View this post on Instagram Instagram Postइसके अलावा पहले वो WWE NXT में वीर महान (पहले रिंकू राजपूत) के साथ टीम बनाकर भी परफॉर्म कर रहे हैं। आपको बता दें कि WWE कई महीनों से वीर महान की वापसी टीज कर रही है और अगर सांगा को भी वीर महान के साथ ही मेन रोस्टर में लाती है तो यह जबरदस्त टीम साबित हो सकती है। सांगा के अलावा गुरु राज, जीत रामा, वीर महान, जिंदर महल जैसे सुपरस्टार्स ने भी भारतीय फैंस को होली की बधाई दी। View this post on Instagram Instagram Post