मैंने WWE के करीब 32 करोड़ रूपयों के ऑफर को ठुकराया: शैल सोनेन

शैल सोनेन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में एक बड़ा जाना पहचाना नाम है। हाल ही में शैल CBS स्पोर्ट्स के 'इन द कॉर्नर' पोडकास्ट पर नजर आए। उन्होंने पोडकास्ट के दौरान WWE द्वारा दिए गए बड़े ऑफर के बारे में बात की। शैल ने बताया कि WWE ने उन्हें रैसलमेनिया 32 का हिस्सा बनने के लिए करीब 32 करोड़ रूपयों की पेशकश की थी। 40 साल के सोनेन ने बताया, "मैंने WWE द्वारा दिए गए ऑफर को ठुकरा दिया था। WWE ने मुझसे आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच में लड़ने के लिए कॉन्टैक्ट किया था लेकिन मैं इस चीज़ के खिलाफ था। मैंने WWE में आने के लिए तारीख निकालने की कोशिश की, लेकिन कोशिश करने के बाद भी समय नहीं निकाल पाया और WWE को लगा कि मैंने उन्हें मना कर दिया है। उसके बाद WWE ने दोबारा मुझसे संपर्क नहीं किया।" जिस समय WWE ने शैल सोनेन से कॉन्टैक्ट किया था, उस समय वो UFC का हिस्सा थे। UFC के साथ जुड़े होने के बाद भी उन्होंने इस बारे में उनके UFC प्रेसीडेंट को भी जानकारी नहीं दिया। "मैं उस UFC के साथ कॉन्ट्रैक्ट में था। मैंने इस बात की जानकारी डैना वाइट को नहीं दी और खुद ही इस चीज़ को हैंडल किया। मैंने WWE को रैसलमेनिया 32 का हिस्सा बनने के लिए मना किया और बात वहीं खत्म हो गई। मैं जानता था कि अगर मैंने डैना को बता दिया कि WWE द्वारा 32 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है, तो वो मैच के लिए राज़ी हो जाते।" शैल सोनेन मिडलवेट, लाइटवेट और हैवीवेट डिवीजन में फाइट कर चुके हैं। वो अमेरिका के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि WWE कुछ सालों से लैजेंड्री रैसलर आंदे द जाइंट की याद में रैसलमेनिया पर बैटल रॉयल का आयोजन कराती है। रैसलमेनिया 32 में हुए बैटल रॉयल में शैक ओ नील ने सरप्राइज़ एंट्री की थी और मैच को बैरन कॉर्बिन ने जीता था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications