9 अक्टूबर को पूर्व WWE चैंपियन एडी गुरेरो का होता है। हालांकि अगर आज वो हमारे बीच में जीवित होते तो वो अपना 50वां जन्मदिन मना रहे होते। एडी गुरेरो की बीवी विकी गुरेरो, मौजूदा WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स और ऐडी के तमााम बड़े फैंस ने इस दिन पर ट्विटर के जरिए उन्हें याद किया। एडी गुरेरो WWE इतिहास के सबसे शानदार सुपरस्टार्स में से एक थे। वो एक बार के WWE चैंपियन, यूएस चैंपियन, दो बार के आईसी चैंपियन और 4 बार के टैग टीम चैंपियन थे। इसके अलावा एडी WCW और ECW में भी काफी सफल हुए थे। फैंस ए़डी को उनकी करिशमाई के लिए जानते थे और वो अपने मैच को जीतने के लिए कुछ भी कर सकते थे। गुरेरो नवंबर 2005 में 38 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई थी। कल एडी का 50वां जन्मदिन था और कई लोगों ने समय निकालकर उनको याद किया। विकी गुरेरो ने अपने स्वर्गिय पति के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें आज भी काफी मुस किया जाता है। Happy birthday #eddieguerrero ! You are loved and missed everyday! pic.twitter.com/zOu9A3KLGl — Vickie Guerrero (@VickieGuerrero) October 9, 2017 मौजूगा WWE सुपरस्टार और 4 बार की रॉ विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स जोकि एडी गुरेरो की बचपन से ही फैन रही हैं, उन्होंने भी उनके जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा कि वो हमेशा के लिए सबके दिल में रहेंगे। #HappyBirthdayEddieGuerrero forever you will be in our hearts pic.twitter.com/lImqvmf5C0 — $asha Banks (@SashaBanksWWE) October 9, 2017 WWE सुपरस्टार्स द्वारा किए गए ट्वीट: “I lie, I cheat, and I steal.” HAPPY 50th birthday to Eddie Guerrero, one of the greatest of ALL time. ? pic.twitter.com/BdECq3InaP — Nattie (@NatbyNature) October 9, 2017 Feliz Cumpleaños #eddieguerrero happy birthday, always be remembered a true inspiration to everyone??...forever #ViVaLaRaza ?? pic.twitter.com/HJoZDmug5O — KALISTO (@KalistoWWE) October 9, 2017 Happy Birthday?#EddieGuerrerohttps://t.co/ZvlaFLz6Pl — Tamina Snuka (@TaminaSnuka) October 9, 2017 इस साल नवंबर में एडी गुरेरो की डैथ को 12 साल हो जाएंगे और आने वाले कई सालों तक WWE यूनिवर्स एडी गुरोरो को ऐसे ही याद करते रहेंगे।