WWE Raw में भारतीय Superstar Veer Mahaan से 80 सेकेंड में बुरी तरह हारने वाले रेसलर की जानकारी सामने आई

Neeraj
वीर महान ने लोकल टैलेंट को हराया
वीर महान ने लोकल टैलेंट को हराया

WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने इस हफ्ते रॉ (RAW) में एक बार फिर से अपना भयानक रूप दिखाया है। महान के खिलाफ रिंग में उतरे रेक्स लॉलेस (Rex Lawless) की बुरी तरह से पिटाई हुई। वीर महान ने अपने प्रतिद्वंदी को सिर्फ 80 सेकेंड में बुरी तरह हराया था।

Ad

WrestleMania 38 के बाद से RAW में महान ने लगातार अपना दबदबा साबित किया है और उन्हें अब तक कोई रोक नहीं पाया है। उन्होंने अपने इस भयानक रूप की शुरुआत पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रे मिस्टीरियो और उनके बेटे डॉमिनिक पर हमले के साथ की थी।

RAW में इस हफ्ते महान का सामना करने वाले रेसलर को प्रोग्रामिंग में फ्रैंक लोमैन के रूप में दिखाया गया था, लेकिन वास्तव में रेक्स थे जो इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करते हैं। रेक्स ने अब तक कई प्रमोशन के लिए रेसलिंग की है और इसमें AEW भी शामिल है।

शो के बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा, भाईयों यह काफी शानदार था। मैं फिलहाल घर के लिए ड्राइव कर रहा हूं और मुझे सभी संदेशों और अन्य चीजों को पढ़ने का मौका नहीं मिला है। फिलहाल के लिए मैं सभी लोगों को बड़ा धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं जल्द ही लोगों को व्यक्तिगत रूप से जवाब देने की कोशिश करूंगा।
Ad

वीर महान के जजमेंट डे ज्वाइन करने को लेकर पूर्व WWE हेड राइटर विंस रुसो ने दी प्रतिक्रिया

WWE के पूर्व हेड राइटर विंस रुसो ने वीर महान के ऐज के फैक्शन जजमेंट डे ज्वाइन करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐज और डेमिएन प्रीस्ट के साथ हाल ही में रिया रिप्ली भी आई हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा के डॉक्टर फीदरस्टोन के साथ हाल ही में बात करते हुए रुसो ने कहा कि 33 साल के महान के पास ऐज के प्लान को पूरा करने की क्षमता है।

मुझे उनकी ड्रेसिंग काफी पसंद है। हालांकि, उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उनके लिए तबाही मचा सके। वे गंदे काम नहीं करते हैं। वे सही तरीके से काम करते हैं। ऐज और डेमियन प्रीस्ट बोलने में काफी अच्छे हैं। उन्हें अब केवल मारपीट करने वाला चाहिए। क्यों ना इसके लिए उसी आदमी को लाया जाएगा जिसके बारे में हम हमेशा बात करते हैं। वीर महान।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications