Vince Steele Passed Away: इंडिपेंडेंट रेसलर विंस स्टील (Vince Steele) का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि उन्हें The Jurassic Juggernaut के नाम से जाना जाता था। Coastal Championship Wrestling (CCW) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा फैंस को यह दुखद घटना के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ संवेदना जताई।
विंस स्टील ने रेसलिंग करियर की शुरुआत 2004 में की थी। बता दें कि वो हाल ही में न्यू जर्सी में हुए BriiCombination Wrestling इवेंट का हिस्सा बने थे। वो एक फैटल 4 वे मैच में नज़र आए थे और अचानक उन्हें मेडिकल एमरजेंसी की जरूरत पड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। रेसलिंग जगत में मातम परस गया है, क्योंकि वो इंडिपेंडेंट सर्किट में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे और उनका कैरेक्टर एकदम ही अनोखा था। उनकी दर्दनाक मौत फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
Coastal Championship Wrestling ने अपने सोशल मीडिया पर आकर विंस स्टील को लेकर दुखद खबर दी। उन्होंने कहा,
"The Jurassic Juggernaut विंस स्टील के बारे में जानकर हमारा दिल टूट गया है। हमारी प्रार्थना उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ है। बिग मैन, आपकी आत्मा को शांति मिलें। आपको हमेशा मिस किया जाएगा।"
आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:
फेमस रेसलर विंस स्टील के निधन पर फैंस ने जताया शोक
विंस स्टील के निधन पर फैंस ने शोक की लहर ला दी है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आप नीचे कुछ प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं:
(आप काफी जल्दी चले गए। कई बार जिंदगी हमारे साथ न्याय नहीं करती है।)
(सही मायने में बड़ी क्षति है। विंस, उनके परिवार और CCW परिवार के लिए प्रार्थना। मैंने उन्हें कुछ मौकों पर लाइव देखा और वो काफी शानदार बिग मैन थे। उनकी आत्मा को शांति मिलें।)
(RIP, उन्होंने Bash पर काफी अच्छा शो दिया था।)
(यह सुनकर काफी दुख हुआ। उनकी उतनी ज्यादा उम्र नहीं हुई थी।)
(वो काफी जल्दी चले गए। उनकी आत्मा को शांति मिले और CCW में सभी को संवेदना।)
(भगवान, उनकी आत्मा को शांति दीजिए और उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ बने रहिए।)