Opinion: भारत में भी 'Greatest Royal Rumble' की तर्ज पर WWE द्वारा इवेंट का आयोजन कराना चाहिए

WWE ने अब ये सोच लिया है कि वो अलग-अलग देशों में अपने फैंस को बढ़ाएंगे। वैसे WWE को पूरा वर्ल्ड जानता है लेकिन सुपरस्टार्स को कई देशों के लोग देख नहीं पाते है। जिस वजह से WWE सभी जाकर अपनी प्रसिद्धि को बढ़ाना चाहता है। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका WWE का जादू सिर चढ़ कर बोलता है। लेकिन इसके बाहर अगर जाएं तो अभी भी ये अछूता है। हालांकि WWE को कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वो एक स्थापित रैसलिंग ब्रांड है। WWE अब अपनी पावर को पूरी दुनिया में फैलाना चाहता है। अगर ग्लोबल तौर पर ये हो जाए तो सोचिए कंपनी कहां से कहां पहुंच जाएगी। जिंदर महल को पिछले साल चैंपियन बनाकर WWE ने सभी को चौंका दिया था। जिंदर महल को चैंपियन बनाकर WWE भारत में अपने फैंस की संख्या को बढ़ाना चाहता था। इसी वजह से उऩ्होंने ये प्लान बनाकर भारत में व्यूवरशिप को बढ़ाया। WWE का लाइव इवेंट भारत में इसके बाद हुआ। एशियन देशों में इसे बहुत लोग फॉलों करते है। इसके बाद WWE ने कविता देवी को साइन किया। वो भारत की पहली फीमेल रैसलर बनींं जो WWE में गई। इस समय वो NXT में हो लेकिन अभी उन्हें मेन रोस्टर में आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस बात से ये तो तय हो गई है कि WWE की पूरी नजरें भारत पर है। भारत में भी WWE के फैंस बहुत ज्यादा है। फैंस दिल और जान से सुपरस्टार्स से प्यार और उन्हें फॉलो करते है। अगर पूरे तरीके से देखा जाए तो WWE को भारत में वो नहीं मिला जो वो चाहता था। फैन बेस में काफी कमी आई। अब सवाल ये उठता है कि WWE आने वाले दिनों में भारत में किस तरह अपने फैंस में बढ़ोत्तरी कर सकता हैं? पिछले महीने हमने देखा कि सऊदी अरब में WWE ने एक बहुत बड़े ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल इवेंट का आयोजन किया था। हालांकि ये इवेंट कंट्रोवर्सी में भी आया। WWE ने यहां से आने के बाद ये कहा कि अब हर साल वहां पर एक बड़ा इवेंट कराया जाएगा। अगर सऊदी अरब के लिए WWE का ये प्लान है तो फिर भारत के लिए क्या है? लाइव टूर से बहुत ज्यादा पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए। अब इस बात से ये हो सकता है कि WWE हैडक्वार्टर में इस बात पर चर्चा हो सकती है कि भारत में भी कोई पीपीवी या बड़ा इवेंट कराया जाए जैसा की सऊदी अरब में किया गया। क्या ये हो सकता हैं? क्या भारत में सफलता मिलेगी? भारत के हिसाब से देखा जाए तो ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल यहां भी होना चाहिए। कई सालों से भारतीय WWE के वफादार फैंस रहे है। और इनकी वफादारी को ईनाम तो मिलना चाहिए। रैसलिंग का प्रमोशन करना कुछ हद तक गलत साबित हो सकता है। लाइव शो को कई फैंस देखते नहीं है और ना ही इसका मजा लेते है। अगर एक बड़ा इवेंट भारत में हो तो फिर यहां कभी रैसलिंग प्रमोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत में कई शानदार प्रतिभाएं काम कर रही है। इसके जरिए कई लोगों को आगे काम करने का मौका मिलेगा। आने वाले दिनों में हो सकता है कि WWE में कई भारतीय सुपरस्टार्स अपना लोहा मनवा लें। ये नहीं हो सकता है रैगुलर भारत में कोई इवेंट हो लेकिन साल में अगर एक हो जाए तो WWE को जबरदस्त फायदा इससे होगा। WWE इस बात से पीछे भी नहीं हट सकता कि एक इवेंट ना कराया जाए। क्योंकि पिछले साल जो लाइव इवेंट हुआ था फैंस का जबरदस्त सपोर्ट इसमें मिला था। सऊदी अरब में इसलिए भी ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल कराया गया क्योंकि वहां की अथॉरिटी से 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हुआ है।

WWE को पूरी तरह इसके लिए दोष देना सही नहीं है। WWE बिना किसी एग्रीमेंट के भारत में आ भी नहीं सकता है। वो एेसे ही कभी कभी लाइव इवेंट यहां पर करा सकता है। लेकिन फैंस से पूछा जाए तो वो यहां ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल जैसा इवेंट यहां चाहते हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications