WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का बहुत बड़ा नाम है। इस वजह से पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। भारत में भी रोमन रेंस की काफी सराहना की जाती है। प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार रोशन पाटिल भी रोमन रेंस के बहुत बड़े फैन हैं। रोशन पाटिल इस समय चर्चा का विषय बने हुए है। उन्होंने रोमन रेंस की एक खास तस्वीर बनाई है। इस तस्वीर में पाटिल की कला आपको साफ दिख जाएगी।भारतीय चित्रकार रोशन पाटिल ने WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की बनाई बेहतरीन तस्वीररोशन पाटिल अपनी कला के लिए भारत में बहुत प्रसिद्ध है। इस बार उन्होंने जो काम किया वो काबिलेतारीफ है। रंगोली से पाटिल ने रोमन रेंस की एक खास तस्वीर बनाई। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको पता चलेगा की पाटिल ने किस अंदाज में काम किया है। रोमन रेंस को अपना आइडल रोशन पाटिल मानते हैं और ये बात उन्होंने कला के माध्यम से दिखा दी है।WWE India@WWEIndiaThis #Diwali, ACKNOWLEDGE HIM. Watch as Indian Artist Roshan Patil brings art to life by making a stunning #rangoli of his idol, The Head of the Table @WWERomanReigns, in the premiere episode of #WWENowIndia’s #IMegaFan.@HeymanHustle @Ga3lyn #WWEonSonyIndia7:00 AM · Nov 3, 202128980This #Diwali, ACKNOWLEDGE HIM. Watch as Indian Artist Roshan Patil brings art to life by making a stunning #rangoli of his idol, The Head of the Table @WWERomanReigns, in the premiere episode of #WWENowIndia’s #IMegaFan.@HeymanHustle @Ga3lyn #WWEonSonyIndia https://t.co/79YVBkfj18रोमन रेंस ने WWE मेन रोस्टर में साल 2012 में डेब्यू किया था। करीब एक दशक उन्हें अब WWE में हो गया है। WWE में रोमन रेंस ने अभी तक बहुत नाम कमाया और अपने फैंस का दिल जीता। WrestleMania के मेन इवेंट में कई बार रोमन रेंस हिस्सा ले चुके हैं। तीन बार WWE चैंपियनशिप रोमन रेंस हासिल कर चुके हैं। इस समय WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार रोमन रेंस ही है।WWE में डेब्यू के बाद से रोमन रेंस ने लगातार फेस के रूप में काम किया। विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस को बहुत पुश दिया लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। फैंस ने हमेशा हील टर्न की मांग की। पिछले साल SummerSlam में रोमन रेंस ने वापसी की और हील टर्न लिया। इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। वापसी के एक हफ्ते बाद ही रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद से लेकर अभी तक उनका ये चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा है। ऐज, जॉन सीना, डेनियल ब्रायन, रे मिस्टीरियो और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को रोमन रेंस हरा चुके हैं।