AEW में 25 साल के भारत के सबसे बड़े बास्केटबॉल खिलाड़ी की हुई एंट्री, कंपनी के मालिक ने जताई खुशी

भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई
भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई

भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के बहुत बड़े बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह (Satnam Singh) को AEW ने साइन कर लिया है। AEW ने इस बार बहुत बड़ा हाथ मार लिया है। AEW के मालिक टोनी खान (Tony Khan) ने भी सतनाम सिंह को साइन करने के बाद खुशी जताई। ये बात तो तय है कि सतनाम सिंह के ऊपर AEW ने बहुत पैसा खर्च किया होगा।

Ad
Ad

AEW रिंग में जल्द दिखेगा सतनाम सिंह का जलवा, फैंस को आएगा मजा

सतनाम सिंह का पूरी दुनिया में बहुत बड़ा नाम है क्योंकि उन्होंने कुछ साल पहले बहुत बड़ा इतिहास रचा था। पंजाब के रहने वाले 25 साल के सतनाम सिंह दुनिया की सबसे मशहूर लीग NBA (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) में खेलने के लिए चुना गया था। आपको बता दें 7 फीट 2 इंच लंबे इस खिलाड़ी को NBA की टीम डैलस मैवरिक्स ने अपनी टीम में खेलने के लिए ड्राफ्ट में चुना था। ये खबर सुनकर भारतीय फैंस बहुत खुश हो गए थे। बड़ी खबर ये थी कि NBA के 71 साल के इतिहास में भारत की तरफ से खेलने वाले सतनाम पहले खिलाड़ी बने थे।

अब भारतीय फैंस के लिए एक बार फिर सीना चौड़ा करने वाली खबर आ गई है। AEW रिंग में अब सतनाम परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें AEW में दूसरे सुपरस्टार सतनाम होंगे जो NBA से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले शकील ओ'नील को AEW साइन कर चुका है।

AEW के मालिक टोनी खान ने प्रेस रिलीज कर सतनाम सिंह के साइन होने की खबर दी। टोनी खान ने बहुत खुशी इस दौरान जताई। सतनाम अभी सिर्फ 25 साल के है और वो फुल टाइम प्रोफेशनल रेसलर बन सकते हैं। AEW को भी सतनाम की वजह से काफी फायदा होगा। सतनाम की वजह से AEW भारत में अच्छा बिजनेस कर सकता है। फैंस अब जल्द से जल्द AEW रिंग में सतनाम को देखना चाहते हैं। जब NBA में सतनाम की एंट्री हुई तब सभी को लगा था कि वो WWE रिंग में नजर आ सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications