The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर (The Undertaker) ने बहुत नाम कमाया। उनका गिमिक और रिंग में एक्शन जबरदस्त रहता था। उनके कैरेक्टर को लोग आज भी याद करते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। फैंस के दिलों से वो अभी भी नहीं निकले हैं। भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने अब इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा।अंडरटेकर की रिंग में एंट्री बहुत ही जबरदस्त रहती है। ग्लव्स, काले कोट और हैट के साथ वो अलग ही अंदाज में आते हैं। उनकी एंट्री पर बिजली चमचमाती है और एक खास म्यूजिक बजता है। ये एंट्रेंस म्यूजिक कई सालों से फैंस के दिल में गूंज रहा है।वेंकटेश अय्यर ने अपना एक एडिट किया हुआ वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अंडरटेकर के अंदाज में एंट्री कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भी टेकर का एंट्रेंस म्यूजिक उन्होंने लगाया है। इस वीडियो को देखकर बहुत मजा आ रहा है। कैप्शन में उन्होंने Unleashing my inner UNDERTAKER! लिखा है। View this post on Instagram Instagram PostIPL 2023 में वेंकटेश अय्यर अपना जलवा दिखा रहे हैं। 16 अप्रैल का दिन उनके लिए शानदार रहा था। इस दिन उन्होंने मुंबई के खिलाफ 104 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।WWE WrestleMania 36 में The Undertaker ने हासिल की थी धमाकेदार जीतWrestleMania 36 में अंडरटेकर का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था। इस मैच में टेकर ने जीत हासिल की थी। इसके बाद WWE रिंग में उनका कोई मुकाबला नहीं हुआ। Survivor Series 2020 में अंडरटेकर को भावुक विदाई दी गई थी। इस साल जनवरी में Raw के एपिसोड में उन्होंने जबरदस्त एंट्री की थी। ब्रे वायट और एलए नाइट के साथ उनका सैगमेंट हुआ था। अमेरिकन बैडएस के गीमिक में टेकर ने एंट्री की थी।खैर टेकर कुछ समय बाद बैकस्टेज काम करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस बात की इच्छा वो जता चुके हैं। फैंस रिंग में उनका एक अंतिम मैच देखना चाहते हैं लेकिन अब ये नहीं हो पाएगा। खुद टेकर कह चुके हैं कि उनका काम अब रिंग में खत्म हो गया है।WYATT 6@Windham6This moment justified a lifetime of sacrifices for me. A lifetime of people treating my uniqueness like it was a disease. Through all the bad times I never changed myself to fit anyone’s narrative. I’m proud of that. Thank you Taker.#SuckItLAKnight389824578WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।