WWE ने समीर सिंह और सुनील सिंह (Samir Singh And Sunil Singh) को इस साल कंपनी से रिलीज कर दिया था। इसके बाद काफी निराश ये दोनों सुपरस्टार्स हुए थे। लगातार ट्विटर पर दोनों सुपरस्टार्स ने अपना बयान दिया। बॉलीवुड बॉयज नाम से ये दोनों सुपरस्टार्स WWE में काम कर रहे थे। बॉलीवुड बॉयज का अगला कदम क्या होगा ये सभी जानना चाहते हैं। हाल ही में ब्रेट हार्ट के साथ सुनील सिंह ने मुलाकात की और ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की। कैप्शन जो लिखा उससे साफ जाहिर हो गया कि जल्द ही ये भारतीय सुपरस्टार्स किसी कंपनी में नजर आएंगे। WWE दिग्गज से मुलाकात कर किया ट्वीटदरअसल बॉलीवुड बॉयज का अब 90 दिनों का नॉन कम्पीट क्लाज खत्म हो जाएगा। इसके बाद वो किसी अन्य कंपनी के साथ जुड़ सकते हैं। ट्विटर पर शानदार कैप्शन भी इस बार नजर आया। ब्रेट हार्ट को अपना गुरू और मेंटर बताते हुए लिखा कि नया चैप्टर शुरू करने से पहले आशीर्वाद बहुत जरूरी है। ब्रेट हार्ट ने जरूर इन्हें कुछ अच्छा संदेश दिया होगा और इस चीज के बारे में भी ट्विटर पर बॉलीवुड बॉयज ने लिखा। Where we come from, in our Indian culture, when you start a new chapter & you want to achieve greatness in life, you seek the blessings of your mentor/guru.Couldn’t ask for a better way to start the new chapter in our wrestling journey than Bret’s words, wisdom & validation.🙏🏽 pic.twitter.com/G6n9UP7GG2— Bollywood Boyz 🇨🇦🇮🇳 (@BollywoodBoyz) September 13, 2021ब्रेट हार्ट ने जरूर बॉलीवुड बॉयज को शुभकामनाएं दी होंगी। अब ये दोनों सुपरस्टार्स किस कंपनी में नजर आएंगे ये देखने वाली बात होगी। WWE में टैग टीम के रूप में दोनों ने अच्छा काम किया। शायद AEW में ये दोनों जल्द ही नजर आ सकते हैं। ट्विटर पर ये जरूर लिख दिया गया है कि नए चैप्टर की शुरूआत होगी। इस बात से संकेत मिल गए है जल्द ही ये दोनों सुपरस्टार्स फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे। बॉलीवुड बॉयज को पहले सिंह ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता था। जिंदर महल के साथ बहुत काम इन दोनों ने किया और उन्होंने महल को WWE चैंपियन बनाने में बहुत बड़ा रोल अदा किया था।फैंस अब जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड बॉयज की एंट्री किस कंपनी में होगी। इस बात का जल्द ही खुलासा भी हो जाएगा। इन दोनों भारतीय सुपरस्टार्स का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी।