WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने हाल ही में रॉ (Raw) रोस्टर को चेतावनी दी है। Raw के एपिसोड्स में लगातार वीर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने Raw के अंतिम एपिसोड में एक लोकल सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच में उन्होंने जीत दर्ज की थी और बाद में भी उस सुपरस्टार पर हमला जारी रखा था। 2021 के WWE Draft में वीर महान को जिंदर महल और शैंकी से अलग कर दिया गया था। वीर को Raw का हिस्सा बनाया गया था और इसके बाद लगातार उनकी वापसी टीज़ की जा रही थी। हालांकि, WrestleMania 38 के बाद आखिर Raw में वीर ने एंट्री की। फैंस उनकी वापसी पर काफी खुश थे क्योंकि कई महीनों से उन्हें लेकर हाइप बनी थी। उन्होंने WrestleMania के बाद Raw के एपिसोड डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो की बुरी हालत की थी। उन्होंने बाद में डॉमिनिक मिस्टीरियो पर एक बड़ी जीत भी दर्ज की। Raw के अंतिम एपिसोड में अपना दबदबा बनाने के बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सभी को चेतावनी दी। उन्होंने WWE रोस्टर को उनके रास्ते में नहीं आने के लिए कहा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा:"कभी आपको महसूस हुआ है कि आपको अपना ध्यान रखना पड़ेगा? कभी भी शेर के रास्ते में आने की कोशिश मत करना।"Veer Mahaan@VeerMahaanYou ever get the feeling that you gotta watch your back? Never try to sneak up on a lion.31724WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान को मिलेगी बड़ी सफलता?Raw में वीर महान को काफी ताकतवर दिखाया जा रहा है और उन्हें अच्छी तरह बुकिंग मिल रही है। इसी वजह से सभी को लग रहा है कि वो टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। हालांकि, आने वाले समय में अगर वो किसी बड़े सुपरस्टार के साथ दुश्मनी में नजर आते हैं तो पता चलेगा कि वो प्रभावशाली रहते हैं या नहीं। वीर महान के पास एक अच्छा कैरेक्टर है और उनका रेसलिंग स्टाइल भी जबरदस्त है। साथ ही उनका लुक बढ़िया है और वो प्रोमो कट करना जानते हैं। इसी वजह से फैंस की उम्मीदें इस भारतीय सुपरस्टार को लेकर बढ़ गई है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।