Roman Reigns के WWE ब्रेक की अफवाह पर भारतीय रेसलर Veer Mahaan ने कसा तंज, सोशल मीडिया के जरिए की खतरनाक 'बेइज्जती'

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) एक बार फिर संभावित ब्रेक लेने को लेकर चर्चा में आ गए है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेंस बहुत कम तारीखों पर काम करेंगे क्योंकि वो हॉलीवुड में अपना जलवा दिखाना चाहते हैं। अब इस खबर पर भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने टिप्पणी की है।

Ad

द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता ने पहले WWE में नाम कमाया और अब वो हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इन तीनों की राह पर पर रोमन रेंस भी चलना चाहते हैं। रेंस संभवत: अब मूवी के लिए रिंग छोड़ने के लिए तैयार है, वो ब्रेक पर जा सकते हैं, वीर महान के ऊपर 'द मिलियन डॉलर आर्म' मूवी भी बन चुकी है। उन्होंने द ट्राइबल चीफ के नए करियर की संभावना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कुछ फ़िल्मों में काम करते हैं और कुछ लोगों पर फ़िल्में बनती है। वीर ने इस पोस्ट के जरिए रोमन रेंस के ऊपर तंज कसा है। रेंस भी वीर की इस बात का जवाब आने वाले समय में दे सकते हैं।

Ad

WWE Night of Champions में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच

रेंस अब WWE के भी बड़े सुपरस्टार्स बन चुके हैं। पिछले तीन साल से उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन बहुत जल्द पूरे होने वाले हैं। WWE Night of Champions में रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। 27 मई को इस इवेंट का आयोजन होगा।

वीर महान ने एक बार फिर मेन रोस्टर में एंट्री कर ली है। इंडस शेर (जिंदर महल, सांगा और वीर महान) को हाल ही में NXT से Raw में ड्राफ्ट किया गया था। इस हफ्ते Raw में इस ग्रुप का डेब्यू भी हुआ। सांगा और वीर एक्शन में भी नज़र आए। वीर ने पिछले साल भी मेन रोस्टर में प्रदर्शन किया था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। अब देखना होगा कि उनका आगे का रन कैसा रहेगा। उम्मीद है कि कंपनी द्वारा उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications