WWE में इस समय भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित करते जा रहे हैं। वो लगातार अपने भारतीय फैंस का ध्यान खींच रहे हैं और उन्होंने हाल ही में अपने सभी फैंस को संदेश दिया। उन्होंने सभी सुपरस्टार्स की बुरी हालत करने का दावा किया और कहा कि वो अपने सभी फैंस का सम्मान रखेंगे।WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने फैंस को दिया बड़ा संदेशWrestleMania के बाद Raw के एपिसोड में उनका रिटर्न देखने को मिला था। उन्होंने रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो की बुरी हालत की थी। पिछले कुछ समय से वो लोकल सुपरस्टार्स का सामना कर रहे हैं। Raw के अंतिम एपिसोड में उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज की थी और फिर उस सुपरस्टार का बुरा हाल किया था। View this post on Instagram Instagram Postअब WWE India के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने वीर महान की एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में महान ने एक शानदार संदेश किया। उन्होंने इस वीडियो में कहा"नमस्ते WWE यूनिवर्स इंडिया, मैं हूँ आपका अपना वीर महान! जैसा आप लोगों ने देखा था, मैंने कुछ हफ्ते पहले रे मिस्टीरियो और उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ क्या किया था और उस समय से आज तक मैं वही करता आया हूँ, जो हाल मैंने रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक का किया था। कुछ लोग कहते हैं कि मैं बच्चों से लड़ रहा हूँ, ऐसा नहीं है। यहां कोई बच्चा नहीं होता है। WWE में कोई बच्चा नहीं होता है, यहां वॉरियर और फाइटर्स बनाए जाते हैं। उस रिंग में उन्हें साबित करना होता है कि सबसे ज्यादा ताकतवर कौन है। इसलिए एक बात मैं WWE यूनिवर्स इंडिया को बताना चाहूंगा कि WrestleMania के बाद जब मैंने डेब्यू किया था तो मैंने आप सभी से वादा किया था कि मैं सदैव आप लोगों का मान और सम्मान बढ़ाऊंगा। रिंग में कोई भी आएगा, सभी का रे मिस्टीरियो की तरह बुरा हाल करूँगा। नमस्ते!" View this post on Instagram Instagram Postवीर को इस समय अच्छी तरह बुक किया जा रहा है और उम्मीद है कि आगे भी उनका इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहेगा। WWE उन्हें टॉप स्टार बना सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।