Veer Mahaan और Saurav Gurjar ने मिलकर फेमस Superstars को किया धराशाई, भारतीय रेसलर्स का जल्द ही WWE में होगा बड़ा मैच?

Ujjaval
WWE NXT में वीर और सांगा ने प्रभावित किया
WWE NXT में वीर और सांगा ने प्रभावित किया

Veer Mahaan and Sanga: WWE NXT के एपिसोड में भारतीय सुपरस्टार्स ने जलवा बिखेरा। दरअसल, वीर महान (Veer Mahaan) और सौरव गुर्जर उर्फ़ सांगा (Saurav Gurjar aka Sanga) ने मिलकर फेमस सुपरस्टार्स पर बुरी तरह से अटैक किया। यहां से अब एक नई दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिली है और इंडस शेर (Indus Sher) को साथ देखना सही मायने में बहुत रोचक चीज़ है।

WWE NXT में वीर महान और सांगा ने मचाया बवाल

NXT के Halloween Havoc इवेंट में जूलियस क्रीड ने डेमोन कैंप को हरा दिया था। इस मैच को लेकर NXT के एपिसोड में क्रीड ब्रदर्स ने प्रोमो कट किया। इसी बीच जूलियस ने अपनी जीत को लेकर बात की और फिर उनके भाई ब्रूटस ने बताया कि वो भी डेमोन से बदला लेंगे। हालांकि, बड़ी स्क्रीन पर कैंप ने आकर बताया कि वो लड़ने के लिए क्लियर नहीं हैं।

क्रीड ब्रदर्स ने इसके बाद भी अपना प्रोमो जारी रखा। इसी बीच पीछे से भारतीय सुपरस्टार्स सांगा और वीर महान ने एंट्री की। उन्होंने आकर दोनों ही सुपरस्टार्स पर बुरी तरह से अटैक किया। उन्होंने इस अटैक का कारण अभी तक नहीं बताया है। हालांकि, देखकर लग रहा है कि सांगा और वीर अब पहले की तरह टैग टीम में काम करेंगे।

इस अटैक के बाद आईवी नाईल ने आकर अपने साथियों को चेक किया। कुछ समय बाद दोनों टीमों के बीच मैच देखने को मिल सकता है। वीर महान और सांगा ने अपने NXT करियर की शुरुआत साथ में की थी और उनकी टीम को इंडस शेर के रूप में जाना जाता था। बाद में उन्हें अलग किया गया।

WWE में सांगा के नाम से पहचाने जाने वाले सौरव गुर्जर NXT में अकेले काम करते हुए नज़र आ रहे थे और दूसरी ओर वीर मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए थे। हालांकि, कुछ हफ्तों पहले वीर महान ने NXT में वापसी की और वो सांगा को कुछ संदेश देना चाहते थे। उस समय किसी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। लग रहा है कि वीर ने सांगा को साथ मिलकर टैग टीम के रूप में फिर काम करने का न्योता दिया था। WWE आने वाले किसी एपिसोड में पूर्व NXT टैग टीम चैंपियंस के खिलाफ भारतीय सुपरस्टार्स का मैच करा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।