इंडियन रैसलर महाबली शेरा अब WWE के साथ जुड़े

Ankit

पहले द ग्रेट खली, उसके बाद जिंदर महल, फिर कविता देवी और अब महाबली शेरा उर्फ अमनप्रीत सिंह WWE के साथ जुड़ गए हैं। WWE भारतीय रैसलर को कंपनी में लाने की कोशिश में लगी हुई है। इन रैसलर्स के अलवा सौरव गुर्जर और रिंकू सिंह भी इस लिस्ट में शामिल है। अब महाबली शेरा WWE के परफॉर्मेंस सेंटर में कदम रखने वाले है। अमनप्रीत जो महाबली शेरा के नाम से जाने जाते हैं उनका कद 6 फुट 2 इंच लंबा है और वजन 240 पाउंड है। अमनप्रीत को बचपन से ही स्पोर्ट्स का काफी शौक था। उन्होंने बॉबीबिल्डर के तौर पर कई लॉकल कॉम्पिटिशन जीते हैं। साल 2011 में वो रैसलिंग की दुनिया में आए। उन्होंने अपनी ट्रैनिंग सैवियो वैगा और एल स्नो की देख रेख में की है। सिंह को पहले इंडियन रैसलिंग में काफी नाम मिला जिसके बाद यूएस और यूके चले गए। "मैं यूएस अपने कुछ सापने लेकर यहां आया हूं। अपने देश के लिए कुछ करना चाहता हूं।मैं अपने काम से खुद के लिए अच्छा भविष्य और यंगस्टर के लिए रोल मॉडल सेट करना चाहता हूं। मैरे ख्याल से WWE एक अच्छा प्लैटफॉर्म है जिसके सहारे मैं काफी कुछ कर सकता हूं। " महाबली शेरा ने TNA में साल 2011 से 2012 तक काम किया था, जो एक इंडिया रिंग का किंग प्रोजेक्ट था। उसके बाद 22 सितंबर 2014 को TNA ने एलान किया कि उन्होंने पहला भारतीय रैसलर साइन कर लिया है। वहीं TNA में साल 2017 तक शेरा ने काम किया। इस दौरान 2015 से लेकर 2018 इंडी सर्किट में काम किया। अब 14 फरवरी 2018 को एलान किया गया है कि शेरा ने NXT के साथ करार किया है। वहीं रिंग में शेरा स्काई हाई (स्पाइन ब्स्टर), वीरा बॉम्ब (थ्रस्ट स्पाइन ब्स्टर) ,कैमल क्लच जैसे मूव्स का इस्तेमाल करते हैं। महाबली शेरा TNA में अपने डांस मूव के लिए काफी चर्चा में आए थे। इसके अलवा महाबली शेरा भारतीय टीवी प्रोग्राम सीआईडी और कौन बनेगा करोड़पति में भी दस्तक दे चुके हैं। अब देखना होगा महाबली शेरा का करियर WWE में कैसा जाता है।

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications