WWE Superstar Spectacle: WWE द्वारा भारत में जल्द ही सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। WWE की भारत में 6 साल बाद वापसी होने वाली है। इसी पर अब प्रसिद्ध भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीर महान ने थोड़े समय पहले ही अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो अलग-अलग ट्वीट डालकर फैंस को इस लाइव इवेंट से जुड़ा संदेश दिया। उन्होंने WWE के दो पोस्ट पर जवाब दिया। उन्होंने पहले ट्वीट द्वारा अपने देश में WWE की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, "यह हमारी मातृभूमि (भारत) की दहाड़ है। हम आपसे जल्द ही मिलेंगे।"आप नीचे वीर महान का यह ट्वीट देख सकते हैं:Veer Mahaan@VeerMahaanThe roar of the homeland! See you soon! twitter.com/WWEIndia/statu…777The roar of the homeland! See you soon! twitter.com/WWEIndia/statu…वीर महान ने WWE India द्वारा आधिकारिक तौर पर ऐलान किए गए ट्वीट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसपर एक अलग तरह का जवाब देकर सभी फैंस का दिल जीता। उन्होंने दावा किया कि फैंस ने कभी ऐसी चीज़ नहीं देखी होगी। साथ ही उन्होंने फैंस को एक शानदार पार्टी के लिए तैयार होने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "आपने कभी भी ऐसा तूफान नहीं देखा होगा होगा। एक बढ़िया पार्टी के लिए तैयार हो जाइए!"आप नीचे वीर महान यह खास ट्वीट देख सकते हैं:Veer Mahaan@VeerMahaanYou have never heard thunder like this. Get ready for a proper party! #India #wweindia #wwe #indussher #hellfireinhyderabad twitter.com/WWEIndia/statu…9310You have never heard thunder like this. Get ready for a proper party! 🇮🇳 #India #wweindia #wwe #indussher #hellfireinhyderabad twitter.com/WWEIndia/statu…WWE Superstar Spectacle के लिए किन-किन रेसलर्स को एडवर्टाइज किया गया है?भारत में लंबे समय बाद कंपनी का कोई शो हो रहा है। इसी वजह से वो अपने इस इवेंट को खास बनाना चाहेंगे। WWE ने Superstar Spectacle के लिए जारी किए गए पोस्ट में बताया कि 8 सितंबर 2013 को हैदराबाद में यह इवेंट देखने को मिलेगा। इस शो के लिए Raw ब्रांड के रेसलर्स को एडवर्टाइज किया गया है। WWE ने जो पोस्टर जारी किया है। इसमें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस, विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली, अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस, मैट रिडल, जिंदर महल, बैकी लिंच, नटालिया, वीर महान, सांगा, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर, लुडविग काइजर, ड्रू मैकइंटायर, ऑडेसी जोन्स और शैंकी नज़र आ रहे हैं। यह सभी स्टार्स जरूर ही शो का हिस्सा बनेंगे। इनके अलावा भी कुछ अन्य बड़े रेसलर्स को WWE Superstar Spectacle में जगह मिल सकती है।