Guru Raaj: WWE में इस समय काफी संख्या में भारतीय या भारतीय मूल के प्रो रेसलर्स काम कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम गुरु राज (Guru Raaj) का भी है, जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों पर करीब से नजर बनाई हुई थी और अब उन्होंने सभी एथलीट्स को एक खास संदेश भेजा है।गुरु राज ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उन सभी भारतीय एथलीट्स की तस्वीर शेयर की है, जिन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है। इसके अलावा कैप्शन में उन्होंने अन्य सभी भारतवासियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश भी की है।उन्होंने लिखा,"गर्व से मिलो ये हैं भारतीय सुपर हीरो! ये देश है वीर जवानों का मस्तानों का। जय हिन्द जय भारत।" View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रतिभाशाली एथलीट्स ने कुल 61 पदकों पर कब्जा जमाया। इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल रहे। क्रिकेट से लेकर दौड़ और बॉक्सिंग समेत अन्य कई खेलों में भारत के एथलीट्स ने इतिहास रचा है।#)WWE NXT Level Up में कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शनगुरु राज को भारत का सबसे पहले हाई-फ्लाइंग प्रो रेसलर की संज्ञा दी जाती है और अपने मैचों में वो जबरदस्त हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाकर फैंस को प्रभावित करते आए हैं। इस समय वो NXT Level Up में परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं, जहां वो अपनी स्किल्स में सुधार करते हुए अनुभव भी प्राप्त कर रहे हैं।WWE NXT Level Up में वो एक सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर भी काम कर चुके हैं, लेकिन अपने हालिया मुकाबले में उन्होंने फेमस सुपरस्टार डान्टे चेन के साथ टीम बनाकर ब्राइसन मोंटेना और डमारिस ग्रिफिन की टीम के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि डान्टे चेन भी एशिया से संबंध रखते हैं क्योंकि वो सिंगापुर के निवासी हैं। उनकी एशियाई टैग टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है और उम्मीद है कि भविष्य में गुरु राज खूब सफलता हासिल करेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।