Guru Raaj: WWE में इस समय कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं और उनमें से एक गुरु राज (Guru Raaj) हैं। गुरु इस समय NXT ब्रांड में काम कर रहे हैं और वो अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वर्कआउट से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को मोटिवेट करने का प्रयास किया है।
गुरु राज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अमूमन अपने WWE करियर और जीम में वर्कआउट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट करते हैं। उन्होंने हाल ही में बैक के वर्कआउट की एक वीडियो पोस्ट की और इसमें वो कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट के नीचे एक जबरदस्त कैप्शन भी डाला है।
गुरु राज ने कैप्शन द्वारा अपने फैंस को प्रेरित करने की कोशिश की और उन्होंने यहां सभी को मेहनत करने के लिए कहा। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,
"कभी मेहनत किसी को दिखाने के लिए नहीं बल्कि खुद को बनाने के लिए करनी चाहिए! आपको देखकर लोगों के चेहरे पर सिर्फ मुस्कान हो।"
यह रही गुरु राज की इंस्टाग्राम पोस्ट:
भारतीय WWE सुपरस्टार गुरु राज लगातार NXT में नजर आते हैं
गुरु राज NXT 2.0 के एपिसोड्स में कई बार नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो NXT LVL UP शो में भी लड़ते हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही गुरु ने डांटे चेन के साथ टीम बनाकर ब्रेसन मोंटाना और डैमरीस ग्रिफिन को पराजित किया था। इसके अलावा वो माइल्स बोर्न और एशर हेल नाम के सुपरस्टार्स को भी हरा चुके हैं।
गुरु राज का सबसे यादगार मुकाबला फिन बैलर के खिलाफ Superstar Spectacle शो में आया था जहां उनकी हार हुई थी। हालांकि, उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा था। उन्हें अपने NXT करियर में ज्यादातर मैचों में हार मिली है लेकिन वो अपनी स्किल्स में सुधार कर रहे हैं और आगे जाकर उन्हें इस चीज़ का फायदा भी मिलेगा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।