WWE में भारतीय सुपरस्टार रिंकू राजपूत (Rinku Rajput) इस समय वीर (Veer) नाम से काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार वो एक्टिव रहते हैं और फैंस को संदेश देते हैं। नवरात्रि के अवसर पर रिंकू राजपूत ने इस बार सभी भारतीय फैंस को बधाई दी और खास संदेश भी दिया। इंस्टाग्राम पर रिंकू राजपूत ने खास वीडियो पोस्ट किया। रिंकू द्वारा दिए गए इस संदेश को देखकर सभी फैंस खुश जरूर हुए होंगे। View this post on Instagram A post shared by rsr 🇮🇳 (@rinku_rajput)("प्रणाम भारत। मैं हूं रिंकू राजपूत। नवरात्रि की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। नवरात्रि के 9 दिन ही नहीं बल्कि 365 दिन महिलाओं का सम्मान करना हैं। जिस तरह भारत के लिए अंग्रेजों के खिलाफ रानी लक्ष्मीबाई ने लड़कर भारत का मान बढ़ाया था, उनकी वीरगति को हम नमन करते हैं। अगर शिक्षा क्षेत्र की बात की जाए तो भारत की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले ने लोगों की कठोर निंदा सहकर बेटियों को शिक्षित बनाया और इस काबिल बनाया कि आज भारत की बेटियां पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर भारत के विकास में देश का साथ दे रही हैं। ये ना भूलें कि स्त्रियों के कई रूप होते हैं। बेटी, बहन, बहू, मां और जरूरत पड़ने पर वो महाकाली का रूप भी धारण कर सकती हैं। मैं मां शेरावाली से यहीं प्रार्थना करता हूं कि हमें और ऊर्जा प्रदाने करें, जिससे हमारा देश और शक्तिशाली बने। प्रणाम भारत।")WWE Raw में बवाल मचाएंगे भारतीय सुपरस्टार वीरहाल ही में WWE ड्राफ्ट का आयोजन हुआ था। जिंदर महल, वीर और शैंकी की जोड़ी को अलग कर दिया गया है। जिंदर महल और शैंकी अब ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। वहीं वीर अब रेड ब्रांड में काम करेंगे। WWE ने वीर के लिए काफी अच्छा प्लान तैयार किया है। रेड ब्रांड में अभी तक वीर ने काफी अच्छे मैच भी लड़े हैं। शायद इस वजह से उन्हें अलग किया गया है। वीर के लिए ये अच्छी बात है और WWE उन्हें अब पुश भी सिंगल सुपरस्टार के रूप में देगा।वीर को अगर सिंगल सुपरस्टार के रूप में पुश मिलेगा तो ये सभी के लिए अच्छी बात होगी। भारतीय फैंस ये देखकर जरूर खुश होंगे। कुछ दिनों बाद पता चल जाएगा वीर की स्टोरीलाइन अब किसके साथ शुरू होगी। शायद वो किसी बड़े सुपरस्टार के साथ रेड ब्रांड में राइवलरी में शामिल हो सकते हैं।