"असत्य पर सत्य की जीत की बधाई"- भारतीय WWE Superstar Saurav Gurjar ने फैंस को विजयादशमी की खास अंदाज में शुभकामना दी

Pankaj
WWE सुपरस्टार सांगा ने खास अंदाज में दी बधाई
WWE सुपरस्टार सांगा ने खास अंदाज में दी बधाई

Sanga aka Saurav Gurjar: भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा उर्फ सौरव गुर्जर (Sanga aka Saurav Gurjar) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। भारत में होने वाले त्यौहारों पर वो फैंस को बधाई देते रहते हैं। गुर्जर ने इस बार इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट कर फैंस को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें गुर्जर NXT में इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार सांगा उर्फ सौरव गुर्जर ने अपने फैंस को खास अंदाज में दी बधाई

WWE में तो गुर्जर अपना कमाल दिखा रहे हैं लेकिन इससे पहले वो कुछ सीरियल्स और फिल्मों में भी काम करते हुए दिखाई दे चुके हैं। हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में वो नज़र आए थे। ये फिल्म उनकी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। गुर्जर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,

विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। असत्य पर सत्य की जीत की बधाई।
Ad

NXT में गुर्जर का रन अभी तक शानदार रहा है। वो सांगा नाम से इस ब्रांड में काम करते हैं। शुरूआत में WWE ने उन्हें कुछ खास पुश नहीं दिया था। शुरूआती कुछ मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई। WWE ने उन्हें पुश दिया और कुछ अच्छे मैचों में वो शामिल रहे। गुर्जर की शानदार विनिंग स्ट्रीक भी इसके बाद देखने को मिली थी।

गुर्जर जिस अंदाज में NXT में काम कर रहे हैं वो बहुत ही शानदार है। आने वाले समय में जरूर उनकी मेन रोस्टर में एंट्री होगी। वीर महान भी मेन रोस्टर में रेड ब्रांड का हिस्सा है। हालांकि वो पिछले कुछ महीनों से रेड ब्रांड में नज़र नहीं आए। खबर के अनुसार WWE के पास इस समय उनके लिए कोई प्लान नहीं है। गुर्जर भी अगर मेन रोस्टर में आएंगे तो फिर ये दोनों सुपरस्टार्स टैग टीम के रूप में काम कर सकते हैं। इससे दोनों सुपरस्टार्स को बहुत फायदा होगा। भारतीयों के लिए भी ये गर्व की बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications