"IPL 2023 में रिंकू सिंह का लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाना मेरे लिए बेस्ट मोमेंट था"- WWE Superstar ने की भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

WWE
WWE सुपरस्टार Sanga ने की भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ

Sanga: WWE में इस समय काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjar Aka Sanga) ने IPL 2023 के अपने बेस्ट मोमेंट के बारे में बताया और साथ ही रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जमकर तारीफ भी की है।

Sanga ने हाल ही में Raw में वीर महान एवं जिंदर महल के साथ धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं कि वो Raw पर राज करने आए हैं। इस बीच सांगा ने WWE Now India को खास इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे IPL 2023 के उनके सबसे खास मोमेंट के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

"हर साल IPL में बहुत अच्छे टैलेंट्स निकलकर आते हैं और इस बार भी वैसा ही कुछ हुआ। कोलकाता नाईट राइडर्स के रिंकू सिंह ने जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। वो मेरा सबसे यादगार पल था। रिंकू काफी समय से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस बार उन्होंने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। मुझे वो पारी काफी ज्यादा पसंद आई।"

आपको बता दें कि WWE सुपरस्टार Sanga ने सिर्फ रिंकू सिंह की तारीफ नहीं की, बल्कि सूर्यकुमार यादव ने भी उन्हें काफी ज्यादा प्रभावित किया है। स्काई को लेकर सांगा ने कहा,

"सूर्यकुमार यादव भी पिछले कुछ मैचों से काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। IPL में हर साल कुछ नया होता है। इस साल सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह काफी अच्छा कर रहे हैं।"

IPL 2023 से रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव दोनों की टीमें फाइनल में जगह नहीं बना पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि इन दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए काफी यादगार प्रदर्शन किया और कई मैचों में तो अपने दम पर ही जीत भी दिलाई।

WWE Raw में क्या होगा Sanga का अगला कदम?

Raw में दो हफ्ते पहले वीर और सांगा की जोड़ी ने दो लोकल रेसलर्स को हराया था। पिछले हफ्ते उनका पैकेज देखने को मिला था, जहां उन्होंने सभी को धमकी दी थी। अब इस हफ्ते Raw का इंतजार है और देखना होगा कि कौन सी टीम इंडस शेर का शिकार बनती है।

हाल ही में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को हराकर अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था। अगर Raw के अगले एपिसोड में यह दोनों स्टार्स टैग टीम चैंपियंस को चुनौती देते हैं तो फैंस के लिए इससे बड़ा सरप्राइज कुछ और नहीं हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications