"भारत हमारा देश ही नहीं, हमारा अभिमान भी है"- भारतीय WWE Superstar Saurav Gurjar ने फैंस को दिया अहम संदेश

Pankaj
भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर का जबरदस्त पोस्ट
भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर का जबरदस्त पोस्ट

Saurav Gurjar aka Sanga: भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjar aka Sanga) ने ट्विटर पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट डाली है। उन्होंने भारत देश के प्रति अपना प्यार दिखाया। अगर आप उनकी इस पोस्ट को देखेंगे तो देशभक्ति जाग जाएगी। भारतीय सुपरस्टार सांगा इस समय NXT ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा ने शानदार पोस्ट डालकर फैंस का दिल जीता

सांगा ने भारत के मानचित्र की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने #proudtobeaindian लिखकर कैप्शन में शानदार बात भी लिखी। उन्होंने लिखा,

भारत हमारा देश ही नहीं, हमारा अभिमान भी है। जय हिंद।
Ad

गुर्जर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपने देश के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट डालते रहते हैं। इसके अलावा फैंस को भी खास संदेश देते रहते हैं। NXT में वापसी के बाद से ही सांगा फैंस की नजरों में आ गए थे। कंपनी ने उन्हें अच्छा पुश दिया। शुरूआत में उन्हें कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने विनिंग स्ट्रीक भी बनाई।

सौरव की फीजिक बहुत ही तगड़ी हैं। लंबी कद-काठी की वजह से फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं। WWE में इस तरह के रेसलर्स को पहले से अच्छा पुश दिया जाता है। सौरव के साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है। अगर इसी तरह वो शानदार काम करते रहे तो फिर आने वाले समय में उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो सकती है।

WWE भारत में अपना बिजनेस बढ़ाना चाहता है। ये बात कई बार ट्रिपल एच कह चुके हैं। हाल ही में WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भी कहा था कि वो इस समय खास प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। Sportskeeda Wrestling ने हाल ही में खुलासा किया था कि अगले साल जनवरी के महीने में भारत में WWE द्वारा इवेंट का आयोजन किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सभी की नजरें गुर्जर के ऊपर रहेंगी। वो अपना धमाल यहां पर दिखा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications