Saurav Gurjar aka Sanga: WWE में इस समय कई भारतीय सुपरस्टार काम कर रहे हैं, जिनमें जिंदर महल (Jinder Mahal) और वीर महान (Veer Mahaan) जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक नाम सौरव गुर्जर उर्फ़ सांगा (Saurav Gurjar aka Sanga) का भी है।सांगा साढ़े 6 फुट से अधिक लंबे और 300 पाउंड वजन के रेसलर हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अब उन्होंने एक बेहद फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बंदर को WWE सुपरस्टार्स की तरह मूव लगाते हुए दिखाया गया है।उन्होंने सिर्फ जबरदस्त वीडियो शेयर ही नहीं किया, बल्कि शानदार कैप्शन भी दिया है। इस वीडियो को देखकर आपको भी मज़ा आएगा और आप अपनी हंसी शायद नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने कैप्शन में लिखा,"ये बंदर WWE ट्राई आउट का इंतज़ार कर रहा है।"Saurav Gurjar@Sanga_WWEMonkey waiting for #WWE tryout 🤣56176Monkey waiting for #WWE tryout 🤣 https://t.co/WU2rgxU3Lhआपको याद दिला दें कि सांगा वही सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कुछ हफ्तों पहले रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म, ब्रह्मास्त्र में 'जोर' नामक विलन किरदार निभाया था और अपने अभिनय से उन्होंने लोगों को काफी प्रभावित भी किया है।WWE NXT में वीर महान के साथ नजर आ रहे हैं भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जरसांगा साल 2018 से इस प्रमोशन में काम कर रहे हैं, जहां शुरुआत में उन्होंने वीर महान के साथ टीम बनाकर काम किया, लेकिन वीर के मेन रोस्टर कॉल-अप के बाद सांगा को ग्रेसन वॉलर के बॉडीगार्ड के रूप में एक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में तैयार किया जा रहा था। View this post on Instagram Instagram Postवीर और सांगा की जोड़ी को 'द इंडस शेर' नाम से जाना जाता था और पिछले कुछ हफ्तों में NXT में उनके रीयूनियन के संकेत दिए गए हैं। वीर कई हफ्तों से मेन रोस्टर पर नजर नहीं आए थे, इसलिए कयास लगाए जाने लगे थे कि संभव ही उनके पुश को ड्रॉप कर दिया गया है।वीर ने इसी महीने एक NXT एपिसोड में वापसी की थी, जहां उनका सांगा के साथ स्टेयरडाउन बड़े आकर्षण का केंद्र बना। वहीं पिछले हफ्ते वीर एक बार फिर नजर आए, जिन्होंने सांगा के कान में कुछ कहा, जिसके कारण उन्होंने अपनी साथी को धोखा दे दिया था। अब संभव है कि दोनों भारतीय सुपरस्टार्स जल्द ही NXT में एक बार फिर बड़ी टीम के रूप में उभर कर सामने आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।