भारतीय WWE Superstar Saurav Gurjar की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड, 400 करोड़ के क्लाब में हुई शामिल

WWE
भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर NXT ब्रांड का हिस्सा हैं

Saurav Gurjar: भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjat Aka Sanga) की फिल्म ब्रहाम्स्त्र साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। 29 सितंबर तक इस फिल्म ने 260 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है और ब्रहाम्स्त्र ने कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ा है, जिसने 252 करोड़ की कमाई की थी।

इसके अलावा इस फिल्म में Worldwide 410 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है और ऐसा करने वाली यह इस साल की पहली बॉलीवुड फिल्म है। साथ ही यह Worldwide 400 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली 15वीं हिंदी फिल्म बन गई है। इस फिल्म में सौरव गुर्जर ने विलन की भूमिका निभाई है और वो मोनी रॉय के साथी के रूप में दिखाई दिए हैं। फैंस को उनका किरदार काफी ज्यादा पसंद भी आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े स्टार्स भी इस फिल्म में मुख्य किरदारों में हैं।

WWE में हाल ही में हुआ दो भारतीय सुपरस्टार्स सौरव गुर्जर और वीर महान का रीयूनियन

सौरव गुर्जर इस समय NXT 2.0 में सांगा नाम से परफॉर्म कर रहे हैं और पिछले हफ्ते ही उनकी विनिंग स्ट्रीक को वॉन वैगनर को खत्म किया था। हालांकि इसके बाद पिछले वीकेंड पर सिट्रस स्प्रिंग में NXT का लाइव इवेंट का आयोजन कराया था और यहां पर दो भारतीय सुपरस्टार्स सौरव गुर्जर और वीर महान का रीयूनियन देखने को मिला था।

दोनों सुपरस्टार्स ने काफी समय बाद टीम बनाई और टैग टीम मुकाबले में आंद्रे चेस और बोधी हेवर्ड को शिकस्त दी थी। आपको बता दें कि दोनों सुपरस्टार्स ने WWE में साथ में डेब्यू किया था, जब दोनों सुपरस्टार्स इंडस शेर के नाम से परफॉर्म करते थे। हालांकि बाद में वीर महान का अकेले मेन रोस्टर में डेब्यू हुआ, जहां वो जिंदर महल और शैंकी के साथ दिखाई दिए। बाद में उन्हें सिंगल्स स्टार के तौर पर पुश किया गया और वो अभी तक एक भी मैच नहीं हारे हैं।

वीर महान और सौरव गुर्जर को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए थे। अब WWE उन्हें साथ में इस्तेमाल करती है, तो फैंस के लिए अच्छी खबर रहेगी। दोनों के रहने से टैग टीम रोस्टर काफी मजबूत होगा और मेन इवेंट में भी यह टीम खतरनाक साबित हो सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह बुक करती है और कब यह अपनी पहली चैंपियनशिप जीतने में कामयाब होते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links