'ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें'- ओडिशा में भयानक ट्रेन हादसे पर भारतीय WWE Superstar ने जताया शोक

Pankaj
 भारतीय WWE सुपरस्टार की आई प्रतिक्रिया
भारतीय WWE सुपरस्टार की आई प्रतिक्रिया

Saurav Gurjar: भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) उर्फ सांगा (Sanga) हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। भारत में होने वाली गतिविधियों पर वो अपने सुविचार देते रहते हैं। खैर इस बार जो उन्होंने बात लिखी है शायद उसे लिखने में उन्हें दर्द जरूर हुआ होगा।

दरअसल ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे 3 ट्रेनें हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरा देश गम में डूबा हुआ है। WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर ने ट्विटर के जरिए इस हादसे पर अपना शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा,

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। कुल 15 बोगी बेपटरी हुई हैं। इस दर्दनाक हादसे में बहुत से यात्रियों की मौत की सूचना है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं की जो लोग इस दुर्घटना में अब हमारे बीच नहीं रहे ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

सौरव गुर्जर के लिए WWE में पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। NXT में उन्होंने अच्छा काम किया। कुछ अच्छे मैच उन्होंने लड़े। जिंदर महल और वीर महान का साथ भी उन्हें मिला। हाल ही में हुए ड्राफ्ट में सौरव गुर्जर को वीर महान और जिंदर महल के साथ इंडस शेर के रूप में Raw का हिस्सा बनाया गया। गुर्जर का Raw में इन-रिंग डेब्यू भी हो चुका है।

क्या WWE द्वारा भारतीय सुपरस्टार्स को पुश दिया जाएगा?

इंडस शेर को Raw में धीरे-धीरे बिल्ड किया जा रहा है। जिंदर महल ने पहले भी मेन रोस्टर में अच्छा काम किया था। हालांकि पिछले कुछ साल इंजरी की वजह से वो परेशान रहे थे। वीर महान ने पिछले साल Raw में काम किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्हें भी NXT में जाना पड़ा था। अब देखना होगा कि इंडस शेर का ये रन मेन रोस्टर में कैसा रहेगा। कंपनी ने जरूर कुछ ना कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment