"आपको मुस्कुराना चाहिए"- भारतीय WWE Superstar ने जबरदस्त फोटो डालते हुए फैंस को दी अहम सलाह

Ujjaval
भारतीय WWE सुपरस्टार ने फैंस को प्रेरित किया
भारतीय WWE सुपरस्टार ने फैंस को प्रेरित किया

Sanga: WWE के भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) उर्फ सांगा (Sanga) लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस को सलाह देकर मोटिवेट करने का प्रयास किया है। आपको बता दें कि सांगा इस समय WWE के NXT ब्रांड में काम करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

सौरव गुर्जर ने कुछ सालों पहले WWE में कदम रखा था। परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी स्किल्स को सुधारने बाद उन्हें NXT में आने का मौका मिला। वो इस समय NXT में रहते हुए अपना बड़ा नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सांगा इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं और इसी दौरान वो जबरदस्त कैप्शन डालकर फैंस को प्रेरित करने और सलाह देने की कोशिश करते हैं।

इस भारतीय सुपरस्टार ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो डाली और इसमें वो जबरदस्त लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,

"इसलिए नहीं रोना चाहिए कि यह चीज़ खत्म हो गई है, इसके बजाय आपको मुस्कुराना चाहिए क्योंकि यह चीज़ असल में हुई है। जय हिंद!"

यह रही सांगा की इंस्टाग्राम पोस्ट:

Ad

WWE NXT में सांगा का सफर काफी अच्छा रहा है

सांगा ने NXT में अपने असली नाम सौरव से डेब्यू किया था और वो वीर महान (रिंकू) के साथ टैग टीम का हिस्सा थे। उनकी टीम का नाम इंडस शेर था। बाद में उन्हें अलग कर दिया गया। महान का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ वहीं सौरव एक्शन से दूर हो गए। कुछ महीनों बाद उन्होंने अपने कैरेक्टर और नाम में बदलाव किया।

वो सांगा नाम से नजर आने लगे। उनकी NXT में शुरुआत बढ़िया नहीं रही लेकिन बाद में उन्होंने अच्छी लय हासिल कर ली। कई सुपरस्टार्स के लिए उन्हें सिंगल्स मैच में पराजित करना मुश्किल रहा है। अगर वो इसी तरह से शानदार प्रदर्शन करते रहे जो जल्दी ही उन्हें मेन इवेंट सीन में डाला जा सकता है या फिर उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications