Sanga: भारतीय WWE NXT सुपरस्टार सौरव गुर्जर (Sourav Gurjar) उर्फ सांगा (Sanga) ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में उन्होंने अपने पूरे सफर को दिखाया और वो एक तरह से फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश कर रहे हैं।भारतीय WWE रेसलर सांगा ने शेयर की अपने सफर से जुड़ी वीडियोसांगा का WWE में सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने कई टीवी शोज़ में काम किया है और फिर उन्हें WWE में आने का मौका मिला। उन्होंने इसी चीज़ से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने कैप्शन द्वारा सभी को मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा,"(2008 से 2022) अभी तक का सफर बहुत लंबा और कठिन रहा और आगे भी ऐसा ही रहेगा। गिरूंगा, फिर उठूंगा लेकिन रुकूंगा नहीं, क्योंकि मेरे सपने और मेरी ज़िद्द मुझे रुकने नहीं देते! जय हिंद!"यह रही सांगा की पोस्ट: View this post on Instagram Instagram Postकैप्शन की तरह ही वीडियो भी बहुत ज्यादा मोटिवेशनल है। इसमें दिखाया जाता है कि Sony के पुराने शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में नजर आए थे। इसके बाद उनके भारतीय रेसलिंग सर्किट पर किए गए काम को दिखाया गया जहां वो डेडली डंडा नाम से नजर आते थे। साथ ही उनकी कुछ टीवी शोज़ में एक्टिंग की क्लिप्स भी दिखाई गई।वो प्रसिद्ध शो महाभारत में भीम का किरदार निभाते थे और उन्होंने कुछ अन्य शोज़ में भी अपनी भूमिका निभाई है। इसके अलावा उनके परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रायआउट और इंटरव्यू की क्लिप चलाई गई। इसके अलावा उनके NXT में सफर को दिखाया गया जहां उन्होंने एक मैच में जबरदस्त तरीके से जीत दर्ज की थी।सौरव असल में ब्रह्मास्त्र फिल्म का हिस्सा भी हैं और इसकी एक क्लिप चलाई गई थी। सौरव के पूरे सफर को इस वीडियो में शो किया गया और कई लोग इसे देखकर जरूर मोटिवेट हुए होंगे। अभी वो जिस स्तर पर हैं, उन्हें यहां आने के लिए 14 साल लगे हैं। इससे पता चलता है कि मेहनत के साथ ही इंतजार करना भी जरुरी है। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।