भारतीय WWE Superstar ने किया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक को देखकर आपको भी होगी हैरानी

भारतीय WWE सुपरस्टार ने अपने लुक में किया खास बदलाव
भारतीय WWE सुपरस्टार ने अपने लुक में किया खास बदलाव

भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का डेब्यू Raw में अभी नहीं हुआ। वीर महान के नए गिमिक के साथ डेब्यू का इंतजार सभी फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। अब डेब्यू से पहले वीर महान अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। वीर महान का गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर इस बार आपको काफी अच्छा लगेगा। एक नए और खास लुक में अब वीर महान नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर खुद वीर महान ने अपनी तस्वीरें अपलोड की।

Ad
Ad

WWE Raw में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का नए कैरेक्टर के साथ कब होगा डेब्यू?

वीर महान ने पूरे रोस्टर को भी धमकी दी है। Raw में काफी लंबे समय से वीर महान के डेब्यू के टीजर चलाए जा रहे हैं। हर हफ्ते उनका टीजर चलता है। हालांकि अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ। उनके डेब्यू में देरी का कारण किसी को नहीं पता लेकिन अब फैंस WWE के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। फैंस भी अब वीर महान का हर हफ्ते टीजर देखकर बोर हो चुके हैं। कई दिग्गजों ने भी कहा कि अगर वीर महान का डेब्यू जल्दी नहीं कराया गया तो उन्हें आगे नुकसान हो सकता है।

वैसे वीर के अब जो वीडियो दिखाए जा रहे हैं वो कुछ अलग है। अब अलग-अलग एंगल से उनकी वीडियो दिखाए जा रहे हैं। WWE ने काफी कुछ वीडियो पैकेज में बदल दिया है। कुछ समय पहले वीर ने कहा था कि वो जल्द ही डेब्यू करेंगे। ये बात सुनकर जरूर फैंस को अच्छा लगा होगा।

वीर के लिए WWE ने क्या प्लान तैयार किया है ये किसी को नहीं पता। उनके डेब्यू की तारीख भी अभी तक सामने नहीं आई। फैंस अब रिंग में उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल ड्राफ्ट के बाद से ही वो रिंग में नजर नहीं आए। अब देखना होगा कि वीर महान का Raw में नए कैरेक्टर के साथ कब डेब्यू होगा। कुछ भी हो लेकिन वीर महान इस बार अलग अंदाज में नजर आएंगे। WWE ने उनके कैरेक्टर को काफी मजेदार बनाया होगा। इस वजह से उनके डेब्यू में देरी की जा रही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications