WWE में भारतीय Superstar Veer Mahaan ने रचा इतिहास और 2022 में रहा पूरा दबदबा, Roman Reigns और The Undertaker को पीछे छोड़ा

WWE
WWE सुपरस्टार्स वीर महान, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर

WWE: WWE ने हाल ही में साल 2022 में यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी गई टॉप 10 वीडियो की लिस्ट को जारी किया। इस लिस्ट में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने इतिहास भी रच दिया। उनकी तीन वीडियो इस लिस्ट में जारी है, जिसमें वो अपने प्रतिद्वंदी का बुरा हाल कर रहे हैं।

Ad

वीर महान के अलावा रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर के ही तीन-तीन वीडियो इसमें शामिल हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा बार देखा गया। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि वीर महान ने व्यूज़ के मामले में रोमन रेंस और द अंडरटेकर को भी पीछे छोड़ दिया है। वीर महान द्वारा लोकल रेसलर की बुरी हालत करने वाली वीडियो को 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और यह दूसरे स्थान पर रही।

इस बीच रोमन रेंस की दो वीडियो जिसमें वो डॉमिनेट कर रहे हैं वो तीसरे और चौथे स्थान पर रही। द अंडरटेकर की Hall of Fame वाली वीडियो 5वें स्थान पर रही। ब्रॉक लैसनर द्वारा SmackDown के एपिसोड में की गई वापसी को यू-ट्यूब पर ज्यादा बार देखा गया है। इस आर्टिकल में हम टॉप 10 वीडियो पर ही नज़र डालने वाले हैं।

WWE में साल 2022 में किन वीडियो को सबसे ज्यादा बार देखा गया?

1- 17 जून 2022 को WWE SmackDownn के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर की वापसी और रोमन रेंस को अटैक करने वाली वीडियो को 7.2 मिलियन लोगों ने देखा।

2- 2 मई 2022 को WWE Raw के एपिसोड में वीर महान ने लोकर रेसलर बार्ट हेंसन को बुरी तरह पीटते हुए धराशाई कर दिया। इस वीडियो को 7.1 मिलियन लोगों ने देखा।

youtube-cover
Ad

3- 7 जनवरी 2022 को WWE SmackDown में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट को 6.5 मिलियन लोगों ने देखा।

4- MSG में हुए लाइव इवेंट में रोमन रेंस द्वारा ब्रॉक लैसनर पर बुरी तरह अटैक करने वाले वीडियो को 6.4 मिलियन लोगों ने देखा।

5- WrestleMania 38 में कोडी रोड्स की सरप्राइज एंट्री को 5.8 मिलियन लोगों ने देखा। रोड्स ने वापसी करते हुए सैथ रॉलिंस का सामना किया और उन्हें हराया।

6- WWE Hall of Fame सेरामनी में द अंडरटेकर को सबसे बड़ा सम्मान मिला और उन्हें HOF में शामिल किया गया, उस वीडियो को 5.6 मिलियन लोगों ने देखा।

7- 9 मई 2022 को हुए Raw के एपिसोड में वीर महान vs फ्रैंक लोमैन के मैच को 4.9 मिलियन लोगों ने देखा। इस मैच में वीर ने फ्रैंक की बुरी हालत करते हुए उन्हें हरा दिया था।

8- 3 जनवरी 2022 को Raw के एपिसोड में ओमोस vs एजे स्टाइल्स मैच को 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। इस मैच को ओमोस ने जीता था।

9- 5 सितंबर 2022 को हुए Raw के एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन की चौंकाने वाली वापसी को 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा।

10- 25 अप्रैल 2022 को हुए Raw के एपिसोड में वीर महान ने अपने प्रतिद्वंदी सैम समोथर्स का मैच के बाद बुरा हाल किया था और इस वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications