"योग अभ्यास ने हमें बलशाली बनाया है"- भारतीय WWE Superstar Veer Mahaan ने फैंस को दिया अहम संदेश

Ujjaval
भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने शानदार तस्वीर साझा की
भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने शानदार तस्वीर साझा की

Veer Mahaan: WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने हाल ही में एक जबरदस्त फोटो पोस्ट की है। इसमें वो योग अभ्यास के बारे में बात कर रहे हैं और सभी को इसका महत्व बताने की कोशिश कर रहे हैं। महान इस समय WWE के रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं।

Ad

भारतीय WWE सुपरस्टार ने अपने फैंस को दी अहम सलाह

वीर महान इंस्टाग्राम पर लगातार तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट करते हैं। वो इस दौरान भारतीय संस्कृति के बारे में काफी बातें करते हैं और फैंस को यह चीज़ पसंद आती है। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक पोस्ट डाली जहां वो जहां योग साधना कर रहे हैं और उन्होंने कैप्शन द्वारा अपने प्रशंसकों को भी ऐसा करने की सलाह दी है। उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,

"हमारे ऋषि मुनियों ने योग अभ्यास और साधना का ज्ञान पूरे विश्व में देकर मनुष्य को शारीरिक, आध्यात्मिक, मानसिक रूप से और बलशाली बनाया है। हर हर महादेव!"

यह रही उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट:

Ad

WWE में वीर महान का सफर साधारण रहा है। उन्होंने NXT में इंडस शेर टैग टीम का हिस्सा रहते हुए डेब्यू किया था। बाद में उन्हें अलग किया गया और महान ने मेन रोस्टर पर कदम रखा। वो शुरुआत में जिंदर महल और शैंकी के साथ नजर आते थे। ड्राफ्ट के बाद उन्हें एक बार फिर अलग किया गया और महान के Raw में काफी महीनों तक वीडियो पैकेज देखने को मिले।

WrestleMania 38 के बाद आखिर Raw के एपिसोड में उनका रिटर्न हुआ। उनकी रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के साथ जबरदस्त दुश्मनी चली। इस दौरान उन्होंने कई बड़े मैचों में जीत दर्ज की। उनके करियर की सबसे बड़ी जीत लूचाडोर सुपरस्टार के खिलाफ ही आई और इसके बाद उनकी स्टोरीलाइन का अंत देखने को मिल गया।

महान को कोई नई स्टोरीलाइन नहीं मिली है और वो अभी लगातार Raw से दूर हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ समय पहले अपनी वापसी के संकेत दिए थे। उनका जल्द ही रिटर्न हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications