Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से तरह-तरह की चीज़ें शेयर करते रहते हैं। यही नहीं, वीर महान अपने पोस्ट्स के जरिए फैंस को अच्छी बातें भी सिखाते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही किया है। बता दें, वीर महान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और इस वीडियो में वो जिम में 'लेग प्रेस' वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postवहीं, इस वीडियो के कैप्शन के जरिए उन्होंने फैंस को सीख देने की कोशिश की है। बता दें, वीर महान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-"आप स्वयं से लड़ो दूसरों से लड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी"इस कैप्शन के जरिए वीर महान ने फैंस को बताने की कोशिश की है कि उन्हें दूसरों से लड़ने के बजाए खुद से लड़ते हुए अपने आप को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। देखा जाए तो इस वीर महान ने इस चीज़ को खुद पर लागू किया है और तभी वो आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने अपना आखिरी मैच कब लड़ा था View this post on Instagram Instagram Postवीर महान मौजूदा समय में Raw का हिस्सा हैं और उन्होंने अपना आखिरी मैच 15 अगस्त 2022 को रेड ब्रांड के एक एपिसोड के दौरान लड़ा था। इस मैच में वीर महान ने एक लोकल टैलेंट का सामना किया था और उन्होंने सबमिशन का इस्तेमाल करके आसानी से यह मैच जीत लिया था। इस मैच के बाद से ही वीर महान का WWE टेलीविजन पर इस्तेमाल नहीं किया गया है।देखा जाए तो हाल ही के समय में कई सुपरस्टार्स की वापसी कराते हुए उनका शोज में नियमित रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और ऐसा लग रहा है कि कंपनी के पास वीर महान के लिए कोई प्लान नहीं है। यही कारण है कि WWE में वीर महान के भविष्य के बारे में अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।