Indian Superstar Veer Mahaan: WWE में जब भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने डेब्यू किया था, तो हर किसी ने उम्मीद थी कि वो अपनी प्रतिभा से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित करेंगे और जबरदस्त सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। इस बीच हाल ही में कंपनी ने भारतीय स्टार को रिलीज करते हुए फैंस को वीर को तगड़ा झटका दिया है।रिंकू राजपूत के नाम से करियर की शुरुआत करने के बाद मेन रोस्टर में उनका डेब्यू वीर नाम से हुआ। बाद में ड्राफ्ट में उन्हें अलग करने के बाद उनका नाम वीर महान कर दिया गया। उन्होंने कुछ समय तक सिंगल्स स्टार के रूप में काम किया, लेकिन बाद में उनका सांगा और जिंदर महल के साथ रीयूनियन कराया गया।इंडस शेर नाम की टीम को पिछले साल WrestleMania के बाद Raw में ड्राफ्ट किया गया था। भारत में वीर महान के काफी फैन हैं और वो उनके बारे में लगातार कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम वीर महान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बाते फैंस को बताने वाले हैं।#) भारतीय रेसलर वीर महान ने WWE में अपना डेब्यू कब किया था?WWE Universe@WWEUniverseAre YOU ready for #IndusSher's #WWENXT in-ring debut? @Malcolmvelli sure is.@RealRinkuSingh @gurjar_saurav508121Are YOU ready for #IndusSher's #WWENXT in-ring debut? @Malcolmvelli sure is.@RealRinkuSingh @gurjar_saurav https://t.co/ajheIUbDiEवीर महान ने साल 2018 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद WWE में अपना पहला मैच NXT में लड़ा था। उन्होंने टैग टीम मुकाबले के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वीर महान ने साथी भारतीय रेसलर सौरव गुर्जर (इस समय सांगा) के साथ टीम बनाई थी और इंडस शेर के तौर पर काम किया था। उनका पहला मुकाबला 8 अप्रैल 2020 को हुआ था, जब उन्होंने गुर्जर के साथ मिलकर चेस पार्कर और मैट मार्टल को हराया था।#) भारतीय रेसलर वीर महान की उम्र क्या है? View this post on Instagram Instagram Postवीर महान हाल ही में 35 साल के हुए हैं। उनका जन्म 8 अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश राज्य गोपीगंज शहर में हुआ। WWE में आने से पहले वो अलग-अलग प्रोफेशन में अपना हाथ अजमाया चुके हैं और उन्हें हर जगह सफलता मिली है।#) भारतीय WWE रेसलर वीर महान की हाइट और वजन कितना है? View this post on Instagram Instagram Postवीर महान की हाइट 6 फीट 4 इंच है और उनका वजन करीब 125 किलो है। रिंग में अभी तक वीर महान ने इसका फायदा अच्छे से उठाया है। अपनी ताकत का फायदा उन्होंने काफी अच्छे से उठाया और इसी वजह से कई सुपरस्टार्स को धराशाई करने में कामयाब हुए हैं।WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने कौन-कौन से बड़े सुपरस्टार्स को हराया है?वीर महान ने जरूर कंपनी में रहते हुए कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है, लेकिन इस बीच उन्होंने कई बड़े-बड़े स्टार्स को शिकस्त दी है। वो रे मिस्टीरियो, डॉमिनिक मिस्टीरियो, सेड्रिक एलेक्ज़ेंडर, शेल्टन बेंजामिन, मुस्तफा अली, आर ट्रुथ, ओमोस, रॉबर्ट रूड जैसे स्टार्स को शिकस्त दी है।वीर महान का WWE में आखिरी मैच कब और किसके खिलाफ हुआ था?वीर महान आखिरी बार एक्शन में WrestleMania XL से पहले हुए SmackDown में दिखाई दिए थे। यहां उन्होंने आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच में हिस्सा लिया था। भारतीय स्टार इस मुकाबले को जीतने में कामयाब नहीं हुए थे और अंत में ब्रॉन्सन रीड ने जीत दर्ज की थी।