WWE में भारतीय रेसलर वीर महान (Veer Mahaan) लगातार जो कह रहे हैं वो करके भी दिखा रहे हैं। हाल ही में वीर महान ने रॉ (Raw) के एपिसोड में दिग्गज पूर्व चैंपियन रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) को करारी शिकस्त दी है। हालांकि रे मिस्टीरियो पहले सुपरस्टार नहीं है जिनके हालत वीर महान ने खराब की है।इससे पहले Raw में वीर महान ने डॉमिनिक मिस्टीरियो, मुस्तफा अली, सैम समोथर्स, फ्रैंक लोमैन, जैफ ब्रुक्स, रॉबर्ट रूड और बर्ट हैंसन की हालत काफी खराब कर चुके हैं। इनमें से कोई भी सुपरस्टार वीर महान के आगे टिक नहीं पाया है और सभी को वीर महान अपने खतरनाक सबमिशन सर्विकल क्लच से धराशाई कर चुके हैं।वीर महान की इसी ताकत को देखते हुए फैंस सोचते होंगे आखिर वीर महान की हाइट और वजन कितना है, जिससे वो रिंग में आसानी से सभी सुपरस्टार्स पर भारी पड़ चुके हैं। इस आर्टिकल में हम फैंस को वीर महान की हाइट और वजन के बारे में ही बताने वाले हैं।#) भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान की हाइट कितनी है?Veer Mahaan@VeerMahaanThis is the roar that means ...."It's safer if you move out of my way"7056470This is the roar that means ...."It's safer if you move out of my way" https://t.co/Xt0LCdH0zNआपको बता दें कि वीर महान की हाइट 1.93 मीटर यानि वो लगभग 6 फुट 4 इंच लंबे हैं। अपनी हाइट का फायदा वीर महान बहुत अच्छे से रिंग में उठाते हैं और इसी वजह से वो अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर भारी पड़ते हैं।#) WWE भारतीय रेसलर वीर महान का वजन कितना है?भारतीय दिग्गज वीर महान लगभग 125 किलों के हैं। वीर महान की हाइट और वजन दोनों ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसी वजह से रे मिस्टीरियो और रॉबर्ट रूड जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स भी वीर महान के आगे टिक नहीं पाए हैं और उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है।Veer Mahaan@VeerMahaanThe journey can get messy, paths can be cluttered but it will never change the pursuit. Focus is the way forward. I won't compromise. I won't be distracted.🦁 🏾 twitter.com/WWE/status/153…WWE@WWEWhat did @DomMysterio35 ever do to you?!@VeerMahaan #WWERaw44851What did @DomMysterio35 ever do to you?!@VeerMahaan #WWERaw https://t.co/Dac49hRlEqThe journey can get messy, paths can be cluttered but it will never change the pursuit. Focus is the way forward. I won't compromise. I won't be distracted.🦁 🙏🏾 twitter.com/WWE/status/153…WWE में अभी भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने अपने शानदार सफर की शुरुआत ही की है और उनके लिए अभी हासिल करने के लिए काफी कुछ रहता है। हालांकि उन्होंने दिखाया है कि वो क्या कर सकते हैं। इसके अलावा सबसे बड़ी बात ना सिर्फ उन्हें WWE की तरफ से पुश मिल रहा है, बल्कि फैंस भी उन्हें देखना चाहते हैं।वीर महान को द ग्रेट खली के बाद दूसरे भारतीय वर्ल्ड चैंपियन के रूप में देखा जा रहा है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो यह काफी निराशाजनक बात होगी। देखना होगा कि वीर महान का अगला कदम क्या होता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।