Veer Mahaan: WWE में काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने पिछले साल मेन रोस्टर में सिंगल्स स्टार के रूप में एंट्री की थी। इस बीच जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई सुपरस्टार्स को धराशाई करते हुए अपना दबदबा दिखाया था। वीर महान को हालांकि बाद में NXT में भेज दिया गया। Veer Mahaan@VeerMahaanVeer mahaan is about to get #raw5:22 AM · Apr 5, 20222950262Veer mahaan is about to get #raw https://t.co/RQlOW0mRl1वीर महान जरूर इस समय NXT में सौरव गुर्जर एवं सांगा के साथ टीम बनाते हुए परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन फैंस को अभी भी मेन रोस्टर में उनके द्वारा किया गया प्रदर्शन याद है। इस आर्टिकल में हम भारतीय सुपरस्टार के मेन रोस्टर में किए गए प्रदर्शन पर नज़र डालने वाले हैं। आइए नज़र डालते हैं वीर महान द्वारा WWE मेन रोस्टर में लड़े गए सभी मैचों और उनके रिजल्ट्स पर:#) WWE Superstar Spectacle 2021: वीर महान ने सौरव गुर्जर (अब सांगा) और ड्रू मैकइंटायर के साथ टीम बनाकर जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स को सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में हराया था।#) WWE Raw (26 जुलाई 2021): वीर महान ने DQ के जरिए सिंगल्स मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराया था।#) WWE Raw (2 अगस्त 2021): ड्रू मैकइंटायर ने 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में वीर महान और शैंकी को हराया था।#) WWE Raw (16 अगस्त 2021): ड्रू मैकइंटायर ने हैंडीकैप मैच में पिनफॉल के जरिए शैंकी और वीर महान को शिकस्त दी थी।#) WWE Raw (30 अगस्त 2021): द वाइकिंग रेडर्स ने टैग टीम मुकाबले में वीर महान और जिंदर महल को हराया था।#) WWE Raw (6 सितंबर 2021): कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स ने टैग टीम टर्मोइल मैच में जिंदर महल और वीर महान को हराया था।#) WWE Raw (13 सितंबर 2021): ड्रू मैकइंटायर, एरिक और आईवार ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में जिंदर महल, वीर महान और शैंकी को हराया था।#) WWE Raw (27 सितंबर 2021): जिंदर महल, वीर महान और शैंकी ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में जैफ हार्डी, मंसूर और मुस्तफा अली को हराया था।#) WWE Raw (11 अप्रैल 2022): वीर महान ने सिंगल्स मुकाबले में बुरी तरह डॉमिनिक मिस्टीरियो को सबमिशन के जरिए हराया था।#) WWE Raw (18 अप्रैल 2022): वीर महान ने सिंगल्स मैच में लोकल रेसलर जैफ ब्रुक्स को सबमिशन के जरिए हराया था।#) WWE Raw (25 अप्रैल 2022): वीर महान ने सिंगल्स मैच में सबमिशन के जरिए सैम समोथर्स को शिकस्त दी।#) WWE Raw (2 मई 2022): वीर महान ने सबमिशन के जरिए बर्ट हैंसन को सिंगल्स मैच में धराशाई किया।#) WWE Raw (9 मई 2022): वीर महान ने सिंगल्स मैच में सबमिशन के जरिए फ्रैंक लोमैन को शिकस्त दी थी।#) WWE Raw (16 मई 2022): वीर महान ने मुस्तफा अली को सिंगल्स मैच में सबमिशन के जरिए हराया था।#) WWE Raw (6 जून 2022): डॉमिनिक मिस्टीरियो को DQ के जरिए वीर महान ने सिंगल्स मैच में मात दी थी।#) WWE Raw (13 जून 2022): वीर महान ने रे मिस्टीरियो को सबमिशन के जरिए शिकस्त दी थी ।#) WWE Raw (27 जून 2022): वीर महान को बैटल रॉयल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। Veer Mahaan@VeerMahaanFocus. Work hard in silence. Let success be your noise. 🏾8:50 AM · Apr 4, 20223453194Focus. Work hard in silence. Let success be your noise. 🙏🏾 https://t.co/tM4iDOWF0BWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।