Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। बता दें, वीर के इंस्टाग्राम पर करीब 2,80,000 फॉलोअर्स हैं जबकि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 43,000 से ज्यादा है। वीर महान हाल ही में एक NXT हाउस शो के दौरान सांगा उर्फ सौरव गुर्जर (Sanga aka Saurav Gurjar) के साथ दिखाई दिए थे। View this post on Instagram Instagram Postइसके बाद से ही वीर महान के NXT का हिस्सा बनने की अफवाहें सामने आ रही हैं और इन अफवाहों के बीच वीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। बता दें, वीर महान ने इंस्टाग्राम पर केवल अपनी तस्वीर पोस्ट नहीं की है बल्कि इस पोस्ट के कैप्शन के जरिए उन्होंने फैंस को खास संदेश दिया है। वीर महान ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा-"अपने विचारों के प्रति स्पष्ट रहें क्योंकि वहीं आपका असली रूप है। ॐ"ऐसा लग रहा है कि WWE वीर महान और सांगा का रीयूनियन कराके एक बार फिर 'इंडस शेर' टैग टीम को NXT में इंट्रोड्यूस कराने के बारे में सोच रही है। अगर ऐसा है तो यह देखना रोचक होगा कि इस बार वीर महान & सांगा को इंडस शेर टैग टीम के रूप में NXT में कितनी सफलता मिल पाती है।भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान का मेन रोस्टर करियर कैसा रहा था? View this post on Instagram Instagram Postवीर महान ने साल 2021 में Raw के जरिए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद उन्हें जिंदर महल की टीम का हिस्सा बना दिया गया था और शैंकी भी इस टीम में मौजूद थे। हालांकि, पिछले साल हुए ड्राफ्ट में वीर महान को जिंदर महल & शैंकी से अलग कर दिया गया था। इसके बाद वीर महान को नए कैरेक्टर में इस्तेमाल किया जाना शुरू किया गया।इस नए कैरेक्टर में वीर महान को ताकतवार सुपरस्टार के रूप में बुक किया गया और इस कैरेक्टर में आने के बाद से ही वीर महान को कोई पिनफॉल या सबमिशन के जरिए हरा नहीं पाया है। ऐसा लग रहा है कि फिलहाल के लिए वीर का मेन रोस्टर रन समाप्त हो चुका है और वो आने वाले समय में NXT में दिखाई दे सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।