Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर ही पोस्ट करके खुद से जुड़ी अपडेट रहते हैं। बता दें, वीर महान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। वीर एक तस्वीर में कुल्हाड़ी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और जबकि दूसरे तस्वीर में वो तीरंदाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postवीर महान ने इंस्टाग्राम पर ये दोनों तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा-"अस्त्र शस्त्र तो हमारे पुराणों से चलते आ रहे देवी देवताओं की निशानी है। जिसमें एक अंगरक्षक के साथ, एक बेहतरीन खिलाड़ी भी उभर के आता है।"देखा जाए तो कुल्हाड़ी और धनुष का प्राचीन काल में हथियार के रूप में काफी इस्तेमाल किया जाता था और वीर महान ने अपने इस पोस्ट के जरिए यही समझाने की कोशिश की है। इसके अलावा ऐसा लग रहा है कि वीर महान को प्राचीन अस्त्र-शस्त्रों पर हाथ आजमाने का काफी शौक है। वीर महान को WWE Raw में काफी समय से मैच लड़ने का मौका नहीं मिल रहा है View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 38 के बाद WWE Raw में वीर महान की शानदार तरीके से वापसी कराई गई थी और उन्हें लगातार कई मैच में जीत के लिए बुक करके मॉन्स्टर के रूप में पुश दिया गया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से वीर महान को काफी साधारण बुकिंग दी जा रही है। यही नहीं, उन्हें रेड ब्रांड में मैच लड़े हुए काफी लंबा वक्त बीत चुका है।हाल ही में WWE Raw के एक एपिसोड के दौरान बैकस्टेज वीर महान के कैरेक्टर में बदलाव के संकेत दिए गए थे। बता दें, वीर महान इस सैगमेंट के दौरान साराह स्क्राइबर को डराने के बाद हंसते हुए वहां से चले गए थे। वीर महान अपने लिए चैलेंजर की मांग कर चुके हैं और यह देखना रोचक होगा कि वीर को अगला चैलेंजर कब मिलता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।