Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जबरदस्त फोटोज पोस्ट की है। महान इन तस्वीरों में अपनी शानदार फिजिक का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन द्वारा फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की। आपको बता दें कि वीर अभी रॉ (Raw) रोस्टर का हिस्सा बने हुए हैं। भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने पोस्ट की जबरदस्त तस्वीरेंवीर महान अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और वो लगातार तस्वीरें पोस्ट करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट दोनों पर फोटोज डाली। उन्होंने अलग-अलग कैप्शन्स के साथ फैंस को मोटिवेट करने की सलाह दी। वीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फोटो डालते हुए लिखा, "यह दुनिया मेरी व्यायामशाला है। शानदार प्रकृति हमारे द्वारा सोची जाने वाली सबसे अच्छी जिम है। हमें इसे संभालकर रखना चाहिए।"यह रही वीर महान की ट्विटर पोस्ट:Veer Mahaan@VeerMahaanThe world is my gym. The great outdoors is the best gym imaginable. Let's keep it.90755The world is my gym. The great outdoors is the best gym imaginable. Let's keep it. https://t.co/WV0VrbeDeyRaw सुपरस्टार ने इसी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया। उन्होंने यहां हिंदी में कैप्शन डालकर फैंस को प्रेरित करने का प्रयास किया। उन्होंने लिखा, "जब बात मेहनत की होती हैं, तो ना करने के बहाने हजार होते हैं। कभी मेहनत करने के बहाने ढूंढ के देखो आपकी अंतरात्मा आपको कभी निराश नहीं होने देगी। हर हर महादेव!"यह रही वीर महान की इंस्टाग्राम पोस्ट: View this post on Instagram Instagram Postवीर महान थोड़े समय तक एक्शन से दूर थे लेकिन लगभग दो हफ्ते पहले Raw के एपिसोड में उन्होंने वापसी की थी। उन्होंने आकर एक लोकल सुपरस्टार को सिंगल्स मैच में हराया था। देखकर लग रहा है कि महान को एक बार फिर अच्छी तरह पुश मिलेगा। हालांकि, Raw के आखिरी एपिसोड में वो दिखाई नहीं दिए थे। सभी फैंस को उम्मीद है कि भारतीय सुपरस्टार की अगले शो में जबरदस्त वापसी देखने को मिलेगी। वो यहां किसी लोकल सुपरस्टार को पराजित कर सकते हैं या फिर Raw के किसी टॉप रेसलर के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।