WWE Raw से लगातार गायब चल रहे Veer Mahaan ने अपने भविष्य को लेकर दिए बड़े संकेत 

Ujjaval
भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने फैंस को दिए कुछ संकेत
भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने फैंस को दिए कुछ संकेत

Veer Mahaan: WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) को लेकर फैंस के बीच रूचि धीरे-धीरे खत्म होते जा रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि महान काफी समय से Raw में दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि, महान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए फैंस को नजरें रखने के लिए कहा है। उम्मीद है कि WWE के पास उनके लिए कुछ प्लान्स जरूर होंगे।

Ad

भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने जबरदस्त फोटो पोस्ट करते हुए फैंस को दिया संदेश

वीर महान इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो अपने इस सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट्स डालते रहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक पोस्ट डाली है और इसमें वो एक ग्रे रंग के सूट में नजर आ रहे हैं, जो उनपर काफी बढ़िया लग रहा है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन द्वारा उन फैंस को इशारों-इशारों में संदेश देने की कोशिश की है, जो उन्हें फिर से WWE टीवी पर देखना चाहते हैं। उन्होंने अपने फोटो के कैप्शन में डाला,

"सबसे सर्वश्रेष्ठ कदम काफी ज्यादा अहम रहने वाले हैं। बने रहें!"

यह रही वीर महान की इंस्टाग्राम पोस्ट:

Ad

वीर महान इस समय किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं और फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। महान ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। इसके बावजूद भी WWE उन्हें टीवी पर उपयोग नहीं कर रहा है। कई फैंस इसी कारण निराश हैं और संभावित रूप से उनसे सवाल पूछते होंगे।

उन्होंने इस पोस्ट में कैप्शन द्वारा फैंस को बताया है कि शायद वो भविष्य में कुछ बड़ा करने वाले हैं। वीर महान को ड्राफ्ट 2021 के बाद काफी संघर्ष करना पड़ा था और उनके लगातार टीवी पर वीडियो पैकेज देखने को मिल रहे थे। महीनों के इंतजार के बाद भारतीय सुपरस्टार का WrestleMania 38 के बाद रिटर्न देखने को मिला।

उन्होंने मिस्टीरियोस के खिलाफ स्टोरीलाइन में काम किया और उन्हें यहां जबरदस्त सफलता मिली। इसके बाद से महान को WWE ने किसी नई दुश्मनी में बुक नहीं किया है। यह एक निराशाजनक चीज़ है। उम्मीद है कि वो भविष्य में कुछ खास करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications