भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई महीनों से रॉ (Raw) में उनके नए गिमिक के साथ डेब्यू को लेकर बात चल रही थी। WWE ने वीर महान के डेब्यू में काफी देरी कर दी और इस वजह से सभी नाराज चल रहे थे। अब WWE ने वीर महान की वापसी का ऐलान कर दिया है।वीर महान के डेब्यू को लेकर WWE ने किया बहुत बड़ा ऐलान, फैंस को मिलेगा सरप्राइजपिछले साल नवंबर से लगातार Raw में वीर महान के नए गिमिक के साथ डेब्यू के टीजर चलाए जा रहे हैं। कंपनी ने लगातार उनकी वापसी को प्रमोट किया। हालांकि मेन रोस्टर शो से पहले टेप्ड एपिसोड में वीर महान जरूर मैच लड़ रहे हैं। WWE ने अब वीर महान के डेब्यू डेट का खुलासा कर दिया है। 4 अप्रैल को होने वाले Raw के एपिसोड में वीर महान अब नजर आएंगे। WrestleMania 38 के बाद Raw के पहले एपिसोड में वीर महान की एंट्री होगी और वो अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।WWE@WWEBREAKING NEWS: VEER MAHAAN IS COMING TO RAW APRIL 4th.@VeerMahaan#WWERaw7:14 AM · Mar 22, 202298951260BREAKING NEWS: VEER MAHAAN IS COMING TO RAW APRIL 4th.@VeerMahaan#WWERaw https://t.co/xeTOLCMPUnपिछले साल वीर महान ने जिंदर महल के साथ काफी अच्छा काम किया था। शैंकी भी उनके साथ मौजूद थे। ड्राफ्ट में इस ग्रुप को अलग कर दिया गया था। जिंदर महल और शैंकी ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। वीर महान को रेड ब्रांड में ही रखा गया था। लगा था कि वो जल्द ही एक्शन में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने लगातार उनके टीजर चलाए और हर हफ्ते ये देखकर फैंस भी बोर हो गए थे।कई दिग्गजों ने WWE के ऊपर आरोप भी लगाए। कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि शायद अब वीर महान का डेब्यू नहीं होगा और उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा। WWE ने उनके डेब्यू में देरी क्यों की ये किसी को नहीं पता। खैर 4 अप्रैल को अब वीर महान रिंग में नजर आएंगे। इस बार कुछ अलग गिमिक के साथ वो फैंस को दिखेंगे। WWE ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा। शायद इस वजह से भी उनके डेब्यू में देरी की गई थी।