Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने हाल ही में रेसलिंग दिग्गज लैनी पोफो (Lanny Poffo) के निधन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यहां दिग्गज की तारीफ की। आपको बता दें कि थोड़े समय पहले ही लैनी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। कई रेसलर्स और प्रमोशन्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और वीर महान उनमें से एक हैं। WWE@WWE5188639https://t.co/7y2vOOKXE5WWE ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लैनी पोफो की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने यहां दिग्गज को याद करते हुए दुःख जताया। भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने इस पोस्ट पर कमेंट किया और बताया कि उनके दोस्त उन्हें पोफो के किस्से सुनाया करते थे। साथ ही यह भी कहा कि लैनी के पास रेसलिंग की बढ़िया स्पिरिट थी। मौजूदा NXT स्टार ने ट्वीट में लिखा, "मेरे बहुत अच्छे दोस्त ने मुझे उनके बचपन की कहानियां सुनाई थी, जब वो अपने छोटे से शहर में "लीपिंग लैनी" को देखने जाते थे। उन्हें लैनी को मिली रेसलिंग की स्पिरिट और एनर्जी बहुत पसंद थी। लैनी एक असली दिग्गज हैं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।"यह रहा वीर महान का ट्वीट:Veer Mahaan@VeerMahaan@WWE My good friend told me stories about being a small kid and seeing "Leaping Lanny" in his small town, and it made him love the energy and spirit that wrestling gave him. Lanny was a real pioneer. Rest in peace.16010@WWE My good friend told me stories about being a small kid and seeing "Leaping Lanny" in his small town, and it made him love the energy and spirit that wrestling gave him. Lanny was a real pioneer. Rest in peace.WWE NXT में इस समय Veer Mahaan शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं वीर महान ने कुछ महीनों पहले NXT में रिटर्न किया था और इसके बाद से उन्होंने लगातार शानदार काम किया है। सांगा के साथ मिलकर उन्होंने इंडस शेर का रीयूनियन किया और अब जिंदर महल भी उनके साथ जुड़ गए हैं। NXT के हालिया एपिसोड में सांगा और वीर महान ने मिलकर अच्छा तालमेल दिखाया और पूर्व NXT टैग टीम चैंपियंस क्रीड ब्रदर्स को हरा दिया। सांगा और वीर ने NXT में साथ आते ही क्रीड ब्रदर्स को निशाना बनाया था और इसके बाद से ही दोनों टीमों की दुश्मनी जारी है। अब देखना होगा कि आगे भी वो क्रीड ब्रदर्स से लड़ते हुए दिखाई देंगे या फिर टैग टीम टाइटल्स के लिए अगले चैलेंजर बनेंगे। अगर इसी तरह से इंडस शेर का दबदबा देखना को मिला, तो बहुत जल्दी वो टॉप पर पहुंच जाएंगे। Veer Mahaan@VeerMahaan#VeerSMASH136887#VeerSMASH https://t.co/asyxlSHXZIWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।