Veer Mahaan: कुछ दिन पहले भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) के पिता का निधन हो गया था। इस बात की जानकारी वीर ने खुद दी थी। वो बहुत ही भावुक नज़र आए। इस बार उन्होंने फिर से इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने माता-पिता के प्रति प्यार जताया और फैंस को संदेश दिया।NXT में इस समय वीर महान काम कर रहे हैं। वो सौरव गुर्जर उर्फ सांगा के साथ इंडस शेर नाम की टैग टीम का हिस्सा हैं। उनकी राइवलरी द क्रीड ब्रदर्स के साथ चल रही है। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से वो NXT में नज़र नहीं आए। पिता के निधन के चलते वो एक्शन में नहीं दिखे। उनकी जगह सांगा का साथ देने जिंदर महल ने एंट्री की थी। View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार Veer Mahaan ने दी अपनी प्रतिक्रियावीर महान ने इस बार खास वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को संदेश दिया। उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में भी बात रखी। साथ ही खास कैप्शन लिखकर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा,माता-पिता इस जीवन के वो डोर होते हैं जो अपने बच्चों को ऊंचाई तक जाने का मार्ग दिखाते हैं।आज भले ही वो इस संसार में नहीं रहे,उनके आदर्श और मार्गदर्शन सदैव हमको राह दिखाएंगे। हर हर महादेव। View this post on Instagram Instagram Postवीर महान के लिए पिछला साल WWE में कुछ खास नहीं रहा। Raw में उन्होंने खास गिमिक के साथ एंट्री की। तब लगा कि उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा। शुरूआत में उन्हें ताकतवर भी दिखाया गया। मिस्टीरियो फैमिली के साथ उनकी राइवलरी रही थी। इसके बाद उन्हें कोई नया प्रतिद्वंदी नहीं मिल पाया। धीरे-धीरे वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। कंपनी के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं था। कुछ महीने बाद वीर ने NXT में एंट्री की। अब वो सांगा के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। पिछले साल जुलाई में विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद ट्रिपल एच हेड ऑफ क्रिएटिव बन गए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ट्रिपल एच मेन रोस्टर में इस समय वीर को बड़ा पुश नहीं देना चाहते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।