Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने 15 अगस्त को हुए रॉ (Raw) के एपिसोड में मैच लड़ा था। इसके बाद WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए। 4 अक्टूबर 2022 को हुए NXT के एपिसोड में वीर महान की वापसी हुई थी। इसका मतलब साफ है कि मेन रोस्टर में उनके लिए कोई प्लान नहीं है। खैर सोशल मीडिया पर वीर हमेशा एक्टिव रहते हैं। हमेशा खास वीडियो पोस्ट कर वो अपने फैंस को मोटिवेट करते रहते हैं।WWE सुपरस्टार वीर महान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया शानदार वीडियोवीर महान ने दीपावली के दिन भारतीय फैंस को खास संदेश भेजा था। अब एक और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वीर इस वीडियो में एक्सरसाइज करते हुए नज़र आ रहे हैं। उनकी वीडियो में एक बॉलीवुड गाना भी बज रहा है। इस गाने के बोल मेहनत कर पसीना बहा से शुरू हो रहा है। वीर इसके जरिए संदेश दे रहे हैं कि वो अपनी अगली फाइट के लिए तैयार है। वीर का ये वीडियो देखकर आपको भी मजा आएगा। View this post on Instagram Instagram Postइस साल WWE WrestleMania के बाद Raw के पहले एपिसोड में वीर महान ने नए गिमिक में एंट्री की थी। वीर को बहुत ताकतवर दिखाया गया था। लोकल रेसलर्स के साथ उनके मुकाबले हुए। इसके बाद मिस्टीरियो फैमिली से भी उनका पंगा हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे वो WWE टीवी से गायब हो गए। बाद में पता चला कि WWE के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है।ट्रिपल एच ने जब से WWE की जिम्मेदारी संभाली तब से तो और भी वीर महान का हाल बुरा हो गया। पूरी तरह से वो WWE टीवी से गायब हो गए। इस महीने की शुरूआत में वो NXT में नज़र आए। इससे साफ पता चल गया था कि मेन रोस्टर में उनकी जगह अब नहीं बन पा रही है। NXT में भी टैग टीम डिवीजन में वो नज़र आएंगे। उनका साथ भारतीय सुपरस्टार सांगा देंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अब वीर को अच्छा पुश कंपनी द्वारा दिया जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।