WWE में लगातार धमाल मचा रहे वीर महान (Veer Mahaan) की विनिंग स्ट्रीक काफी जबरदस्त चल रही है। वीर महान का जो प्रदर्शन रिंग में देखने को मिल रहा है, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत भी है। वीर महान लगातार जिम में ट्रेनिंग करते हैं और खुद को हर चुनौती के लिए तैयार करते हैं। View this post on Instagram Instagram Postहाल ही में वीर महान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ट्रेनिंग की जबरदस्त वीडियो स्टोरी के जरिए शेयर की हैं। वीर महान 4-5 स्टोरी शेयर की है। आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर स्टोरी सेक्शन में इन वीडियो को देख सकते हैं:WWE सुपरस्टार वीर महान की ट्रेनिंग की कुछ फोटो (फोटो क्रेडिट: वीर महान इंस्टाग्राम अकाउंट)WWE Raw में क्या होगा भारतीय सुपरस्टार वीर महान का अगला कदम?वीर महान ने हाल ही में WWE Raw के एपिसोड में दिग्गज सुपरस्टार रे मिस्टीरियो को शिकस्त दी थी। इसके साथ ही अब वो डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो दोनों को ही सिंगल्स मैचों में बुरी तरह हरा चुके हैं। इस जबरदस्त जीत के बाद वीर महान ने भारतीय फैंस को भी खास संदेश देते हुआ कहा था,नमस्ते, WWE यूनिवर्स इंडिया, मैं आपका अपना वीर महान। मैं आज गुस्सा नहीं करूंगा, पता है क्यों? पिछले हफ्ते मैंने आप सभी से वादा किया था कि डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो ने जो किया था उसका बदला हमने लिया है इन दोनों से। मैंने जो बोला था, वो करके दिखाया है। आप लोग जरूर देखिए कि मैं डॉमिनिक और रे मिस्टीरियी की क्या हालत की है। आपको देखने में काफी मजा आएगा, क्योंकि दोनों को जमकर धोया हूं मैं।"Veer Mahaan@VeerMahaanThe journey can get messy, paths can be cluttered but it will never change the pursuit. Focus is the way forward. I won't compromise. I won't be distracted.🦁 🏾 twitter.com/WWE/status/153…WWE@WWEWhat did @DomMysterio35 ever do to you?!@VeerMahaan #WWERaw45551What did @DomMysterio35 ever do to you?!@VeerMahaan #WWERaw https://t.co/Dac49hRlEqThe journey can get messy, paths can be cluttered but it will never change the pursuit. Focus is the way forward. I won't compromise. I won't be distracted.🦁 🙏🏾 twitter.com/WWE/status/153…इसी वजह से Raw के एपिसोड के बाद लग रहा है कि वीर महान की दुश्मनी अब मिस्टीरियो फैमिली के साथ समाप्त हो गई है और अब उन्हें नए दुश्मनों की सख्त जरूरत है। देखना दिलचस्प होगा कि WWE Raw में वीर का अगला कदम क्या होता है। फैंस तो उन्हें कुछ अलग करते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन WWE की क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए क्या प्लान हैं यह कहना अभी मुश्किल है और इसका पता तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।वीर महान का अगला कदम क्या होगा यह जरूर किसी को नहीं पता है, लेकिन वो हर चुनौती के लिए तैयार हैं और उनकी ट्रेनिंग से उनका जज्बा भी साफ तौर पर दिख रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।