Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने हाल ही में अपनी एक जबरदस्त तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इस तस्वीर में अपना नया हेयरस्टाइल दिखाया और कई लोगों को यह लुक अच्छा भी लगा है। महान इस समय रॉ (Raw) ब्रांड पर काम कर रहे हैं।वीर महान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो और फोटोज पोस्ट करते हैं। इसके अलावा वो स्टोरीज भी डालते रहते हैं। इस भारतीय सुपरस्टार ने कुछ समय पहले अपनी एक फोटो पोस्ट की और इसमें वो एक नए हेयर स्टाइल्स के साथ नजर आ रहे हैं।उन्होंने ब्रेडेड हेयरस्टाइल ट्राय किया है और यह स्टाइल्स अमूमन अफ्रीकन लोग रखना पसंद करते हैं। महान पर यह लुक काफी अलग और अनोखा लग रहा है क्योंकि वो साधारण हेयरस्टाइल रखना पसंद करते थे। उन्होंने इस शानदार लुक के अलावा फैंस को मोटिवेट करने के लिए एक जबरदस्त कैप्शन भी डाला।उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन द्वारा अपने बालों के लुक में आए परिवर्तन पर बात की और इसे असल जीवन से भी कनेक्ट किया। उन्होंने लिखा,"जब दिन, परिस्थितियां, मौसम एक जैसे नहीं होते, तो बालों की शैली (स्टाइल) क्यों?"यह रही वीर महान की तस्वीर और पोस्ट: View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के आखिरी एपिसोड में वीर महान की रिंग में वापसी हुईवीर महान काफी समय से एक्शन में नजर नहीं आ रहे थे लेकिन Raw के अंतिम एपिसोड में उनकी रिंग में वापसी देखने को मिली। उन्होंने Raw में एक लोकल सुपरस्टार का सामना किया और उन्होंने विरोधी को काफी आसानी से हरा दिया। देखकर लग रहा है कि महान को अब इसी तरह से बुक किया जाएगा और वो थोड़े समय तक लोकल स्टार्स के खिलाफ लड़ सकते हैं।बाद में उनकी किसी टॉप स्टार के साथ दुश्मनी देखने को मिल सकती है। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के साथ स्टोरीलाइन में महान ने फैंस को काफी प्रभावित किया था और वो कुछ ऐसा ही किसी अन्य स्टार के साथ स्टोरीलाइन में आकर कर सकते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।