Veer Mahaan: WWE Raw के हालिया एपिसोड में भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का अजीबोगरीब सैगमेंट देखने को मिला था। इसमें वीर ने रॉ (Raw) इंटरव्यूर साराह स्क्राइबर (Sarah Scrieber) के पास गए और बू (Boo) कहा और यह कहकर वो वहां से चले गए थे। वीर महान का मानना है कि वो अपनी दूसरी साइड दिखाना चाहते हैं। हालांकि अब वीर महान ने इस अजीब सैगमेंट के पीछे का कारण बताया है। वीर महान ने हाल ही में Daily Star को इंटरव्यू दिया और इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। Raw में हुए सैगमेंट के बारे में पूछे जाने पर वीर महान ने कहा, "इतना ज्यादा कहने की क्या जरूरत जब आप कम कहकर भी अपनी बात रख सकते हैं। सही है ना? अगर वो काम कर रहा है, तो हमें और क्या चाहिए? रिएक्शन और सपोर्ट काफी शानदार रहा है और पूरे विश्व में एक बज़ बन गया है। दुनिया ने मेरी दूसरी साइड आजतक नहीं देखी है। जी हां, मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि वीर महान सिर्फ एक डरावना इंसान नहीं है, जोकि रिंग में जाता है। हम दर्शकों को दिखाना चाहते हैं कि वीर सिर्फ बीस्ट और गुस्से वाला नहीं है। मेरी दूसरी साइड भी है। "WWE@WWE"Boo!"@VeerMahaan is a man of few words. #WWERaw787162"Boo!"@VeerMahaan is a man of few words. #WWERaw https://t.co/HhYvssWrIcवीर महान को एक बीस्ट के तौर पर पुश किया जा रहा है और इस बीच ऐसे सैगमेंट काफी हैरान करने वाले हैं। वीर के जाने के बाद द मिज ने साराह स्क्राइबर से कहा था कि शायद वीर महान को उनके ऊपर क्रश आ गया है और वो साराह को पसंद करने लगे हैं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वीर की नई रोमांटिक स्टोरीलाइन की शुरुआत हो सकती है और अब वीर महान का यह बयान भी उसी तरफ इशारा कर रहा है। WWE में अपनी वापसी को हुई देरी लेकर वीर महान ने क्या कहा?वीर महान को पिछले साल ड्राफ्ट में जिंदर महल और शैंकी से अलग कर दिया था। इसके बाद कई महीनों तक वीर महान के वीडियो Raw में दिखाए गए और आखिरकार WrestleMania 38 के बाद वीर महान की वापसी हुई थी। वीर महान ने अपनी वापसी में हुई देरी को लेकर कहा, "अंत में मैं भी इंसान हूं। मैंने काफी इंतजार किया और कई बार निराश भी हुआ, क्योंकि जो मैं चाहता था वो नहीं मिल रहा था। हालांकि मेरे लिए सारी फ्रस्टेशन काम पर निकली। मैं दूसरे सुपरस्टार्स की क्लिप देखता हूं और खुद को बताता हूं कि वो क्या हैं। मैंने इसे खुद को परेशान नहीं करने दिया। मैंने खुद को मोटिवेट किया। यह मेरे लिए पहली राइड नहीं थी। इससे पहले मैं ट्रैक, फील्ड, बेसबॉल और अब यहां पर हूं।"WWE@WWEWho should challenge @VeerMahaan? @ your pick!#WWERaw1213135Who should challenge @VeerMahaan? @ your pick!#WWERaw https://t.co/ApZkT9fFUkWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।