Veer Mahaan: WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने हाल ही में एक नए विरोधी की मांग की। उनकी अंतिम स्टोरीलाइन रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और डॉमिनिक (Dominik) के खिलाफ देखने को मिली थी। इसका अंत काफी समय पहले हो गया है। उन्हें एक नया और बेहतर विरोधी चाहिए। भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने ट्वीट करते हुए नए विरोधी को लेकर बात की वीर महान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर चीज़ें डालते रहते हैं। उन्हें WWE में इस समय एक नई स्टोरीलाइन की जरूरत है और वो कुछ हफ्तों से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया कि वो अगले चैलेंजर के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरा अगला विरोधी कौन है? मैं तैयार हूँ!!"यह रहा वीर महान का ट्वीट:Veer Mahaan@VeerMahaanWho's my next competitor? I'm ready!!52633Who's my next competitor? I'm ready!!वीर महान ने जिंदर महल और शैंकी के साथ रहते हुए मेन रोस्टर रन की शुरुआत की थी। हालांकि, बाद में उन्हें अलग कर दिया गया और काफी समय तक Raw में उनके इंट्रो सैगमेंट देखने को मिले। WrestleMania 38 के बाद Raw के एपिसोड में उन्होंने वापसी की और आकर मिस्टीरियोस के खिलाफ दुश्मनी शुरू की। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के साथ लंबे समय तक स्टोरीलाइन में रहने से महान को फायदा हुआ। इस दौरान कोई भी उन्हें हराने में सफल नहीं हो रहा था। महान ने रे मिस्टीरियो को हराकर दुश्मनी का अंत किया और अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बाद में लग रहा था कि वीर को किसी अन्य स्टार के खिलाफ दुश्मनी में डाला जाएगा। Veer Mahaan@VeerMahaanThis is the roar that means ...."It's safer if you move out of my way"7354489This is the roar that means ...."It's safer if you move out of my way" https://t.co/Xt0LCdH0zNभारतीय सुपरस्टार को इस स्टोरीलाइन के बाद से संघर्ष करना पड़ रहा है। वीर महान इसके बाद से कम नजर आने लगे हैं और WWE उन्हें एक जॉबर की तरह दिखा रहा है। वो कॉमेडी सैगमेंट्स में नजर आ रहे हैं और अब लग रहा है कि वो फिर से सीरियस हो गए हैं। इसी वजह से उन्होंने नए विरोधी की मांग की है। देखना होगा कि कौन आकर उन्हें चुनौती देता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।