WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) रॉ (Raw) में नए कैरेक्टर में डेब्यू के बाद से ही हर हफ्ते रेड ब्रांड में बवाल मचाते हुए दिखाई दिए हैं। देखा जाए तो अभी तक जितने भी सुपरस्टार्स वीर महान के रास्ते में आए हैं, वीर ने उन सभी का बुरा हाल करते हुए उन्हें आसानी से हरा दिया था। हालांकि, फैंस अब वीर महान का मैच किसी तगड़े सुपरस्टार के खिलाफ देखना चाहते हैं। वीर महान ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूरे रोस्टर को धमकी देते हुए इसी चीज़ के संकेत दिए हैं। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, वीर महान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की और इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा-"तबाही आने वाली है। मैं तुम सभी का बुरा हाल करने आ रहा हूं।"ऐसा लग रहा है कि इस चीज़ के जरिए वीर महान ने पूरे रोस्टर को धमकी दे डाली है। शायद यह चीज़ इस बात का संकेत हो सकती है कि वीर महान इस हफ्ते Raw में किसी लोकल टैलेंट के बजाए Raw रोस्टर में मौजूद किसी सुपरस्टार का सामना करने वाले हैं। अगर ऐसा है तो यह वीर महान के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी काफी अच्छी खबर है।भारतीय WWE Superstar वीर महान ने हाल ही में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर पर निशाना साधा था View this post on Instagram Instagram Postभारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने हाल ही में कंपनी के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर पर निशाना साधते हुए सभी को हैरान कर दिया था। बता दें, हाल ही में WWE India के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था और इस वीडियो में वीर महान ने अप्रत्यक्ष रूप से बताया था कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े सुपरस्टार उनका सामना करने से डरते हैं।देखा जाए तो यह वीर महान द्वारा दिया गया बहुत बड़ा स्टेटमेंट था और यह देखना रोचक होगा कि वीर महान को आने वाले समय में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिलता है या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।