WWE भारतीय सुपरस्टार रिंकू राजपूत (Rinku Rajput) ने दीपावली के अवसर पर खास संदेश दिया है। रिंकू राजपूत ने भारतीय फैंस को इस खास त्योहार की बधाई दी। रिंकू राजपूज ने बड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस बार दीपावली की खरीददारी अपने आस-पास के जरूरतमंदों लोगों से ही करें। ये बहुत बडा़ संदेश इस भारतीय सुपरस्टार ने दिया है।भारतीय WWE सुपरस्टार रिंकू राजपूत ने दिया बहुत बड़ा संदेशWWE Raw में इस समय वीर नाम से रिंकू राजपूत काम कर रहे हैं। भारतीय फैंस को वो सोशल मीडिया पर लगातार संदेश देते रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच भी रिंकू राजपूत बने रहते हैं। इस बार दीपावली के अवसर पर जो उन्होंने खास संदेश दिया है वो दिल को छू गया है। रिंकू ने इस बार आत्मनिर्भर भारत पर बहुत बड़ा जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे प्रगति पर हाथ बढ़ाना है। View this post on Instagram A post shared by rsr 🇮🇳 (@rinku_rajput)WWE Raw में पिछले कुछ समय से जिंदर महल के साथ वीर ने शानदार काम किया है। इनके साथ भारतीय सुपरस्टार शैंकी भी शामिल थे। रेड ब्रांड में वीर ने अपने काम से सभी को प्रभावित कर दिया था। खासतौर पर जिंदर महल और मैकइंटायर की राइवलरी के दौरान इनका काम जबरदस्त रहा था।पिछले महीने WWE ड्राफ्ट का आयोजन हुआ था। इन तीनों की जोड़ी को अब कंपनी नेे अलग कर दिया है। पहले तीनों ने रेड ब्रांड में काफी धमाल मचाया था। अब जिंदर महल और शैंकी ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। वहीं इस बार वीर को रेड ब्रांड में ही ड्राफ्ट किया गया है। ये खबर सुनकर भारतीय फैंस को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि वीर के फैंस के लिए ये अच्छी खबर थी। WWE अब शायद वीर को रेड ब्रांड में सिंगल तौर पर पुश देना चाहता है। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई लेकिन ऐसा होने की उम्मीद है। वीर ने अपने प्रदर्शन से जरूर बैकस्टेज सभी को प्रभावित किया है। इस वजह से उन्हें आने वाले समय में पुश मिल सकता है। अब WWE इसकी शुरूआत कब करेगा ये देखने वाली बात होगी।